होसिर में ठनका गिरा, 27 मवेशियों की मौत

गिद्दी(हजारीबाग) : होसिर गांव में ठनका गिरने से बुधवार को लगभग 27 मवेशियों की मौत हो गयी. इससे मवेशी मालिकों को आर्थिक नुकसान हुआ है. कनकी पंचायत के मुखिया प्रमोद कुमार महतो ने इसकी सूचना डाड़ी बीडीओ को दी है. उन्होंने बीडीओ से मवेशियों के मालिकों को मुआवजा देने की मांग की है. होसिर जमुनियाटांड़ […]

गिद्दी(हजारीबाग) : होसिर गांव में ठनका गिरने से बुधवार को लगभग 27 मवेशियों की मौत हो गयी. इससे मवेशी मालिकों को आर्थिक नुकसान हुआ है. कनकी पंचायत के मुखिया प्रमोद कुमार महतो ने इसकी सूचना डाड़ी बीडीओ को दी है. उन्होंने बीडीओ से मवेशियों के मालिकों को मुआवजा देने की मांग की है.

होसिर जमुनियाटांड़ के नजदीक जंगल में बकरी, गाय व बछड़ा चर रहे थे. इसी दौरान 3.30 बजे के ठनका गिरा और मवेशियों की मौत हो गयी. इसमें लीलू महतो की दो गाय व एक बछड़ा, तीन बकरी, गरजू महतो की सात बकरी, बालदेव मुंडा की दो बकरी, दिनेश उर्फ दीनू महतो की तीन बकरी, बुधू महतो की चार बकरी, धनु मुंडा की दो बकरी की मौत हो गयी. घटना की खबर जैसे ही लोगों को मिली, वैसे ग्रामीणों की भीड़ लग गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >