काला बिल्ला लगा कर प्रदर्शन किया

पुरानी पेंशन बहाल संघर्ष समिति का तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन संपन्न रामगढ़ : पुरानी पेंशन बहाल संघर्ष समिति के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन 18 जुलाई को संपन्न हो गया. जिला के तमाम विभागों में काम करनेवाले आंदोलन में शामिल सरकारी पदाधिकारी, कर्मी व शिक्षकों ने काला बिल्ला लगा कर मांगों के समर्थन […]

पुरानी पेंशन बहाल संघर्ष समिति का तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन संपन्न

रामगढ़ : पुरानी पेंशन बहाल संघर्ष समिति के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन 18 जुलाई को संपन्न हो गया. जिला के तमाम विभागों में काम करनेवाले आंदोलन में शामिल सरकारी पदाधिकारी, कर्मी व शिक्षकों ने काला बिल्ला लगा कर मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया. मोर्चा के प्रांतीय संगठन सचिव डॉ सुनील कुमार कश्यप ने कहा कि इस आंदोलन ने राष्ट्रीय रूप ले लिया है.
देश के सभी राज्यों में आवाज बुलंद किया जा रहा है. एक जनवरी 2004 के बाद राज्य सरकार या केंद्र सरकार में जो भी नियुक्ति हुई है, सभी को नयी पेंशन देकर ठगने का काम सरकार कर रही है.
सभी विभागों में अनुबंध कर्मी बहाल किये गये हैं. इनका भी समर्थन इस आंदोलन में मिला है. आंदोलन को सफल बनाने में अनुज खत्री, मुकुल प्रसाद, निशि पाल महतो, कुलदीप महथा, रूपनाथ महतो, लोकेश कुमार, बुद्धदेव मुंडा, गुलाम सबरी, राजदीप कुमार, अजीत प्रसाद, तीरथ प्रसाद, वीरेंद्र कुमार धान, सुबोध कुमार पासवान, श्याम किशोर महतो, जतरू, कुंज बिहारी चौबे, लव कुश मेहता, कुमारी प्रतिमा, आशा कुमारी खलखो, राजहंस चौधरी, अरविंद कुमार ने सराहनीय सहयोग किया. आंदोलन समाप्त होने पर जिला समाहरणालय परिसर में सुनील कुमार कश्यप की अध्यक्षता में मोर्चा की बैठक हुई. संचालन श्याम किशोर महतो व धन्यवाद ज्ञापन जत्रु महतो ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >