गुरु पूर्णिमा पर भंडारा का आयोजन

गायत्री मंदिर में शिवालय की स्थापना भुरकुंडा : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भुरकुंडा कोयलांचल के विभिन्न मंदिरों में अखंड पाठ व रामायण पाठ का आयोजन हुआ. भुरकुंडा के पगला आश्रम में रामायण पाठ की समाप्ति के बाद भंडारे का आयोजन किया गया. हाई स्कूल, भुरकुंडा के समीप गायत्री मंदिर में गुरु पूर्णिमा के अवसर […]

गायत्री मंदिर में शिवालय की स्थापना

भुरकुंडा : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भुरकुंडा कोयलांचल के विभिन्न मंदिरों में अखंड पाठ व रामायण पाठ का आयोजन हुआ. भुरकुंडा के पगला आश्रम में रामायण पाठ की समाप्ति के बाद भंडारे का आयोजन किया गया. हाई स्कूल, भुरकुंडा के समीप गायत्री मंदिर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शिवालय की स्थापना की गयी.
हवन, अखंड जाप, कलश स्थापना कार्यक्रम हुए. इस अवसर पर पुराने मंदिर में स्थापित शिवालय को नये मंदिर में स्थापित किया गया. हरिद्वार से आये दिलीप पाठक द्वारा अनुष्ठान संपन्न कराये गये. इस अवसर पर आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. भुरकुंडा थाना के समीप काली मंदिर में भी भंडारा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पगला आश्रम में जयप्रकाश तिवारी, शिवशंकर सिंह, विमल बजाज, श्यामा, बबन सिंह, अंकित जैन, सुधीर मिश्रा, मनोज मिश्रा, सुनील पांडेय, पटल तिवारी, यदुनाथ प्रसाद, योगेंद्र सिंह, तेज प्रकाश, मनोज सिंह, ललन, रामसकल सिंह, संजय सिंह, भुनेश्वर महतो, सुनील, शिवशंकर पांडेय उपस्थित थे. गायत्री मंदिर में आयोजन को सफल बनाने में रामपुकार शर्मा, सरस्वती देवी, बद्री प्रसाद, अंजनी कुमार सिंह, डोमन लाल, शिवकुमार शर्मा, अखिलेश शर्मा, प्रमोद शर्मा, बसंत लाल, नागेश्वर सिंह, भोलानाथ गोस्वामी, सत्यनारायण का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.