चार घंटे तक खदान का रोका काम

मुआवजे के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने खदान का काम चालू करने दिया केदला : सीसीएल की परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना की खदान में फाकोडीह निवासी राजू गंझू (30 वर्ष) गिर कर घायल हो गया. घटना में उसका एक पैर टूट गया है. ग्रामीणों ने रस्सा से बांध कर खदान से बाहर निकाला. प्रबंधन ने […]

मुआवजे के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने खदान का काम चालू करने दिया

केदला : सीसीएल की परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना की खदान में फाकोडीह निवासी राजू गंझू (30 वर्ष) गिर कर घायल हो गया. घटना में उसका एक पैर टूट गया है. ग्रामीणों ने रस्सा से बांध कर खदान से बाहर निकाला. प्रबंधन ने इलाज के लिए रामगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. घटना शुक्रवार 7.30 बजे की है.
ग्रामीण से मिली जानकारी के मुताबिक, फाकोडीह निवासी राजू गंझू का मवेशी खदान के पास घूम रहा था. मवेशी को खदान में गिरने से बचाने के लिए वह खदान के पास गया. खदान के पास पैर फिसलने से वह खदान में गिर गया. खदान के पास से बचाओ की अावाज आने पर खदान के पास काम कर रहे लोगों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से उसे खदान से बाहर निकाला.
घटना से आक्रोशित फाकोडीह व अगरबा के ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर खदान का काम बंद करा दिया. इस दौरान आंदोलनकारियों ने पीओ कार्यालय का मुख्य गेट बंद कर दिया. परियोजना में काम करने आये कामगार व अधिकारी परेज चौक के पास बैठे रहे. प्रबंधन ने मुआवजा देने का आश्वासन दिया. इसके बाद खदान का काम चालू हुआ. आंदोलन में शंभु अगरिया, करण, किशन, छोटू गंझू सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >