अलग-अलग थाना व ओपी से 13 वांछित अपराधी गिरफ्तार

अलग-अलग थाना व ओपी से 13 वांछित अपराधी गिरफ्तार

रामगढ एसपी के निर्देश पर चलाया गया विशेष अभियान रामगढ़. जिले में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बीती रात विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापामारी कर कुल 13 वांछित अपराधियों और वारंटियों को गिरफ्तार किया गया. अभियान के तहत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू व सभी थाना प्रभारी व अंचल निरीक्षकों के नेतृत्व में छापामारी टीमों का गठन किया गया. टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी सुनिश्चित की. पुलिस ने कई मामलों में सत्यापन किया. पुलिस ने इस दौरान आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, हत्या, उत्पाद अधिनियम और संपत्ति से जुड़े मामलों में आरोपित अपराधियों का भौतिक सत्यापन भी किया. इसका उद्देश्य अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखना और अपराध पर अंकुश लगाना है.

गिरफ्तार किये गये आरोपी

छापामारी टीम ने नयीसराय निवासी विकास शाह, सुमित अग्रवाल, राम प्रवेश कुमार, शंभु सोनी, विजय तुरी, असगर अंसारी, अरबाज अंसारी, सुरेश महतो, सीताराम साव, सरदार प्रजापति, डेघनाथ घटवार, राजेश साव उर्फ लंगड़ा, संजय मुंडा, शामिल है. कानूनी प्रक्रिया के तहत इनको न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

कोट..

जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने और अपराधियों पर निगरानी के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे. लंबित कांडों का निष्पादन में जिला में तेजी लायी जायेगी.

पुलिस अधीक्षक रामगढ मुकेश कुमार लुणायत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >