पटरंगी विद्यालय में एक महीने से मध्याह्न भोजन बंद

गिद्दी : चावल के अभाव में पटरंगी विद्यालय में मध्याह्न भोजन पिछले एक-दो माह से बंद है. डोकाबेड़ा सहित कुछ अन्य विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बंद होने की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. कुर्रा व हेसालौंग क्षेत्र के दो-तीन विद्यालयों में पानी की समस्या है, लेकिन किसी तरह मध्याह्न भोजन चल रहा है. जानकारी के […]

गिद्दी : चावल के अभाव में पटरंगी विद्यालय में मध्याह्न भोजन पिछले एक-दो माह से बंद है. डोकाबेड़ा सहित कुछ अन्य विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बंद होने की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. कुर्रा व हेसालौंग क्षेत्र के दो-तीन विद्यालयों में पानी की समस्या है, लेकिन किसी तरह मध्याह्न भोजन चल रहा है. जानकारी के अनुसार, डाड़ी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पटरंगी में मध्याह्न भोजन पिछले एक मई से ही बंद है.

इसकी सूचना संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को दी गयी है, लेकिन मध्याह्न भोजन अब तक चालू नहीं हो पाया है. इससे बच्चों की उपस्थिति पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विश्वनाथ दास ने बताया कि मार्च व अप्रैल माह में कुछ विद्यालयों से चावल लेकर किसी तरह मध्याह्न भोजन चलाया.
इसके बाद कहीं से चावल नहीं मिला, तो मध्याह्न भोजन बंद कर दिया. उन्होंने बताया कि जिला से चावल की आपूर्ति होती है. वहां पर विद्यालय का नाम ही हट गया था. इसके कारण विद्यालय को चावल की आपूर्ति नहीं हो रही है. जिला में विद्यालय का नाम चढ़ा दिया गया है. अब उम्मीद है चावल आपूर्ति विद्यालय में होगी. नव प्राथमिक विद्यालय डोकाबेड़ा में चावल खत्म हो गया है और अंडे की राशि खत्म हो गयी है.
गुरुवार से यहां पर मध्याह्न भोजन बंद हो जायेगा. इस तरह प्रखंड के कुछ अन्य विद्यालयों की स्थिति बनी हुई है. नव प्राथमिक विद्यालय बेलावातरी पहाड़कोचा कुर्रा, हेसालौंग विद्यालय सहित कुर्रा के एक अन्य विद्यालय में पानी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. किसी तरह पानी जुगाड़ करके मध्याह्न भोजन संचालित किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.