रामगढ़ : रामगढ़ आइएमए के तत्वावधान में सोमवार को सुभाष चौक के समीप धरना दिया गया. अध्यक्षता आइएमए रामगढ़ शाखा अध्यक्ष एसपी सिंह ने की. संचालन सचिव डॉ स्वराज ने किया. वक्ताओं ने कहा कि कोलकाता एमआरएस व अन्य मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सक व अस्पताल कर्मियों के साथ मारपीट करने व क्लिनिक में तोड़-फोड़ करने के विरोध में धरना दिया जा रहा है.
पूरे जिला में चिकित्सकों द्वारा ओपीडी ठप रखा गया है. केवल आकस्मिक सेवा दी जा रही है. हड़ताल 18 जून सुबह छह बजे तक चलेगी. धरना में डॉ दिनेश, डॉ एके बरेलिया, डॉ मृत्युंजय ठाकुर, डॉ सरवर आलम, डॉ आरती, डॉ एनडी सहाय, डॉ सोम्या जैन, डॉ देववाला प्रियदर्शनी, डॉ महालक्ष्मी प्रसाद, डॉ सविता वर्मा, डॉ नीति बेरा, डॉ इंद्रनाथ प्रसाद, डॉ प्रियंका प्रियदर्शी, डॉ अभिषेक अग्रवाल, डॉ निधि, डॉ राजेश्वर कुमार, डॉ राहुल बरेलिया, डॉ शरद जैन, डॉ टी रिजवी, डॉ जितेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ प्रवीण सिन्हा, डॉ शाहनवाज जफर, डॉ गौतम कुमार, डॉ भानु दास, डॉ राजेश कुमार सिन्हा, डॉ दिलीप कुमार सहित रोटरी क्लब, लायंस क्लब, रोटरी रामगढ़ सेंट्रल, डेंटल डॉक्टर्स एसोसिएशन, मारवाड़ी महिला समिति द्वारा धरना में सहयोग किया गया.
