सम्मान पाकर जवानों के परिजनों की आंखों से छलके खुशी के आंसू

रजरप्पा : बेरमो के जारंगडीह स्थित विशाल यूथ क्लब वॉलीबॉल मैदान परिसर में बुधवार को आसरा संस्था ने वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित बीएसएफ के जवान कनक कुमार सिंह की पुण्य तिथि सह सेना सम्मान समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम का शुभारंभ पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों की याद में दो […]

रजरप्पा : बेरमो के जारंगडीह स्थित विशाल यूथ क्लब वॉलीबॉल मैदान परिसर में बुधवार को आसरा संस्था ने वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित बीएसएफ के जवान कनक कुमार सिंह की पुण्य तिथि सह सेना सम्मान समारोह का आयोजन किया.

कार्यक्रम का शुभारंभ पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों की याद में दो मिनट का मौन रख कर किया गया. संचालन पंकज कुमार पाठक ने किया. संस्था के संस्थापक उदय शंकर झा ने बताया कि देश के जवानों को सम्मान देने के लिए शहीद होना जरूरी नहीं है. वर्तमान में सेवा दे रहे जवानों के परिजन भी सम्मान के हकदार हैं.

इस दौरान गोला प्रखंड के पूरबडीह के अलावा नावाडीह, जारंगडीह, कथारा, गोमिया सहित कई जगह के जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में डांस इंडिया डांस फेम आरडीए क्रू के बच्चों ने देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया. आकाश नायक ने अपनी प्रस्तुति से सभी को भावुक कर दिया.

शहीद कनक कुमार सिंह के पिता सिद्धेश्वर सिंह ने राज्य से पहुंचे सेना के जवानों व इनके परिजनों को सम्मानित किया. मौके पर बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, आजसू के केंद्रीय महासचिव डॉ लंबोदर महतो, बोकारो जिला के कांग्रेस उपाध्यक्ष वरुण सिंह, पूरबडीह के मिथलेश कुमार मौजूद थे.

इन्हें किया गया सम्मानित : कार्यक्रम में पूरबडीह गांव के इंडियन आर्मी अनूप करमाली के पिता सिबन करमाली, मां नीमा देवी, एयरफोर्स आदित्य कुमार महथा के पिता दुबेश्वर महतो, चाचा शंकर लाल महथा, इंडियन आर्मी दिगंबर उपाध्याय की पत्नी पूजा देवी एवं सीआइएसएफ महेंद्र करमाली की मां पार्वती देवी को मोमेंटो देकर व शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया.
सम्मान पाकर परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक आये. परिजनों ने कहा कि इस तरह का सम्मान पहली बार मिला है. हमारे पुत्र व पति सरहद की सीमा में सुरक्षा दे रहे हैं, तो हम सभी लोग देश के अंदर सुरक्षित रह रहे हैं.
प्रभात खबर में छपी थी खबर : गौरतलब हो कि प्रभात खबर अखबार में 22 अप्रैल 2019 को गोला प्रखंड के नौजवान देश व सरहद की कर रहे हैं रखवाली शीर्षक से संबंधी खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी. इसके बाद यहां के जवानों के परिजनों को सम्मानित करने के लिए बुलाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.