तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास

भुरकुंडा : रिवर साइड भुरकुंडा में मंगलवार की दोपहर एक तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया. घटना के बाद बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची. पूछने पर रोते-रोते अपनी मां को घटना के संदर्भ में जानकारी दी. बच्ची की मांग ने जब यह बात अपने घर व पड़ोस के लोगों को […]

भुरकुंडा : रिवर साइड भुरकुंडा में मंगलवार की दोपहर एक तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया. घटना के बाद बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची. पूछने पर रोते-रोते अपनी मां को घटना के संदर्भ में जानकारी दी. बच्ची की मांग ने जब यह बात अपने घर व पड़ोस के लोगों को बतायी, तो लोग गुस्से से भर गये.

तत्काल बच्ची व मां दोनों को लेकर लोग भुरकुंडा थाना पहुंचे. यहां पर बच्ची ने खुद पुलिस अधिकारी को घटना की जानकारी दी. इसके बाद बच्ची की मां ने मामले पर लिखित आवेदन दिया. इसके आधार पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक आसिफ रजा को पकड़ने उसके घर पहुंची. पुलिस को देखते ही आसिफ दोतल्ला आवास से कूद कर भाग गया. मौके पर गयी पुलिस ने आसिफ को सरेंडर कराने के लिए परिजनों पर दबाव बनाया.

उसके पिता को थाने ले आयी. इसके बाद आरोपी ने थाने में सरेंडर कर दिया. इसके बाद मामले को मैनेज करने के लिए थाने में समाज के लोग जुटने लगे. दर्जनों की संख्या में जमा हुए इन लोगों ने पुलिस को कई तरह से समझाने-बुझाने का प्रयास किया. पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी पर केस दर्ज कर लिया. थाना प्रभारी गुलशन भेंगरा ने बताया कि युवक को बुधवार को जेल भेजा जायेगा. वहीं, बच्ची को भी 164 के बयान के लिए रामगढ़ भेजा जायेगा.

लोगों में है आक्रोश : इस घटना से क्षेत्र के लोग काफी गुस्से में हैं. लोगों का कहना है कि समाज में ऐसे गंदे लोगों को समाज में कोई जगह नहीं मिलनी चाहिए. ऐसे लोगों का स्थायी पता जेल हो. कानून में ऐसी गंदी हरकत करने वाले आरोपी को कड़ी सजा देने का प्रावधान होना चाहिए, ताकि दोबारा इस तरह की हिमाकत करने का प्रयास कोई न करे. हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद लोगों का आक्रोश स्वत: ठंडा पड़ गया. लेकिन भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति न हो, इसके लिए सामाजिक स्तर पर ठोस कदम उठाये जाने की भी चर्चा हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >