चिकित्सक, कर्मी और तकनीशियन का अभाव

मांडू : प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मांडू में आज भी चिकित्सक व कर्मियों की कमी है. यहां के चिकित्सक पाली बांट कर मरीजों का उपचार करते हैं. अस्पताल में बिना तकनीशियन बहाल किये एक एक्स-रे व अल्ट्रा साउंड मशीन उपलब्ध करा दी गयी है. इससे इसका लाभ मरीजों को नहीं मिल रहा है. दोनों […]

मांडू : प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मांडू में आज भी चिकित्सक व कर्मियों की कमी है. यहां के चिकित्सक पाली बांट कर मरीजों का उपचार करते हैं. अस्पताल में बिना तकनीशियन बहाल किये एक एक्स-रे व अल्ट्रा साउंड मशीन उपलब्ध करा दी गयी है. इससे इसका लाभ मरीजों को नहीं मिल रहा है. दोनों मशीनें अस्पताल की शोभा बढ़ा रही हैं. अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सक व कर्मियों की कमी भी है. सीएचसी के 13 उपस्वास्थ्य केंद्रों में नाै केंद्रों का हाल बदहाल है.

गरगाली में नवनिर्मित उपस्वास्थ्य केंद्र का हाल बेहाल : स्वास्थ्य विभाग ने प्रखंड के ग्राम गरगाली में नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र बनाया है. परंतु चिकित्सक व एएनएम की कमी होने के कारण उक्त केंद्रों में अब तक ग्रामीणों के बीच स्वास्थ्य सेवा बहाल नहीं हो सकी है. गरगाली में वर्ष 2013 में करीब 22 लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >