लोको रनिंग कर्मचारियों ने मनाया विश्वासघात दिवस

पतरातू : ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को पतरातू लोको रनिंग कर्मचारियों ने विश्वासघात दिवस मनाया. कर्मियों ने रेल मंत्रालय पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया. कहा कि सातवें वेतन आयोग का गठन हुए लगभग 40 महीना गुजर चुका है. लेकिन आज तक रनिंग कर्मियों को वादे के अनुरूप रनिंग […]

पतरातू : ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को पतरातू लोको रनिंग कर्मचारियों ने विश्वासघात दिवस मनाया. कर्मियों ने रेल मंत्रालय पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया. कहा कि सातवें वेतन आयोग का गठन हुए लगभग 40 महीना गुजर चुका है. लेकिन आज तक रनिंग कर्मियों को वादे के अनुरूप रनिंग भत्ता घोषित नहीं किया गया.

इसके अलावा एसोसिएशन ने रनिंग भत्ता का निर्धारण आरएसी 1980 के तहत तत्काल करने, एक जनवरी 2016 के पूर्व व बाद में सेवानिवृत हुए कर्मियों के पेंशन विसंगति को सुधारने की मांग की थी. जिस पर समझौता भी हुआ था, लेकिन इस मामले को भी लटका कर रखा गया है. कहा गया कि एसोसिएशन अपनी मांगों के समर्थन में लगातार आंदोलन करता रहा है.
लेकिन रेल मंत्रालय हर बार सिर्फ झूठे आश्वासन देने का काम कर रहा है. बताया गया कि यदि मांगों को तत्काल पूरा नहीं किया गया, तो 17 जुलाई से रेल का चक्का रोक दिया जायेगा. मौके पर एसोसिएशन के सचिव मृत्युंजय कुमार, आरके पांडेय, आरके चौधरी, अतुल कुमार, मनंजय कुमार, संजय कुमार, अमित कुमार, मनोज कुमार, बीके गुप्ता, एनके शर्मा, संजीव कुमार, आरके सिंह, एसके मरांडी, अजय गुप्ता, आरए कुमार, विश्वजीत कुमार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >