बाबा साहेब की जयंती मनी

बरकाकाना : सीसीएल कॉलोनी नयानगर बरकाकाना स्थित अांबेडकर चौक में रविवार को बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की 128वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता अांबेडकर जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रंजीत राम ने की. बतौर मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद गीता देवी उपस्थित थी. इस दौरान अांबेडकर चौक पर बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा के […]

बरकाकाना : सीसीएल कॉलोनी नयानगर बरकाकाना स्थित अांबेडकर चौक में रविवार को बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की 128वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता अांबेडकर जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रंजीत राम ने की. बतौर मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद गीता देवी उपस्थित थी. इस दौरान अांबेडकर चौक पर बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी.

इसके बाद प्रतिमा को माला पहनाकर व पुष्प अर्पित किया गया. मोर्चा अध्यक्ष श्री राम ने बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करने व शिक्षित बनने, संगठित रहने, संघर्ष करने के मूलमंत्र को अपनाने की बात कही. वार्ड पार्षद ने सभी से बाबा साहेब के बताये गये मार्ग पर चलने की बात कही. इसके अलावा मां बनजारी आइटीआई संस्थान में भी संस्था निदेशक द्वारा बाबा साहेब के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया.

घटूवा बस्ती स्थित रविदास टोला में भी बाबा साहेब की जयंती मनायी गयी. जहां मुख्य अतिथि पंचदेव करमाली, वार्ड पार्षद गीता देवी के नेतृत्व में बाबा साहेब के तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. मौके पर प्रदीप राम, शंकर मिस्त्री, शंकर कालिंदी, चंदन बेदिया, अमरनाथ कुमार, शंभू कुमार, रामवीर राम, विक्रम राम, रिक्की कुमार, विजय राम, लखन, रामअवतार राम, मुन्ना राम, विजय गोस्वामी, सोनू कुमार, बरकेश नायक, उपेंद्र प्रजापति, संदीप, दीलीप, सोनू, पांडे बेदिया, बिरजू बेदिया, श्संकर रवदास, तारकेश्वर राम, बबलू राम, प्रफल्ल राम आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.