धोखाधड़ी का केस दर्ज नहीं करने की शिकायत

रामगढ़ : नयानगर बरकाकाना निवासी राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के राष्ट्रीय महासचिव रामेश्वर सिंह फौजी ने रामगढ़ एसपी को आवेदन दिया है. आवेदन में लिखा गया है कि मुझसे 18 लाख 35 हजार रुपये की ठगी की गयी थी. ठगी में 14 मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया गया था. ठगों ने उक्त 14 मोबाइल से […]

रामगढ़ : नयानगर बरकाकाना निवासी राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के राष्ट्रीय महासचिव रामेश्वर सिंह फौजी ने रामगढ़ एसपी को आवेदन दिया है. आवेदन में लिखा गया है कि मुझसे 18 लाख 35 हजार रुपये की ठगी की गयी थी. ठगी में 14 मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया गया था.

ठगों ने उक्त 14 मोबाइल से केंद्र व राज्य सरकार का अधिकारी बन कर मेरे साथ ठगी की थी. ठगी मनीष कुमार सिंह नामक व्यक्ति ने की है. वह आवाज बदलने में माहिर है. उसका आवास अरगडा में है. रामेश्वर सिंह फौजी ने लिखा है कि हमने इस संबंध में पतरातू (बरकाकाना ओपी) थाना में 18 दिसंबर 2019 को मामला दर्ज कराया था.

लेकिन मामला दर्ज करने के 113 दिनों के बाद भी इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है. इस संबंध में एसपी से उचित कार्रवाई करने की मांग की है. अगर ठगी का आरोप साबित नहीं होगा, तो पुलिस हमें गिरफ्तार भी कर सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >