डीएवी रजरप्पा प्रोजेक्ट विद्यालय के मनमाने रवैये से रोष, डीसी से मिला

रामगढ़ : डीएवी रजरप्पा प्रोजेक्ट विद्यालय के मनमाने रवैये के खिलाफ अभिभावकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को रामगढ़ की उपायुक्त राजेश्वरी बी से मिल कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. सौंपे गये छह सूत्री ज्ञापन में लिखा गया है कि विद्यालय व सीसीएल के बीच 1996 में 30 वर्षों के लिए लिखित समझौता हुआ था. […]

रामगढ़ : डीएवी रजरप्पा प्रोजेक्ट विद्यालय के मनमाने रवैये के खिलाफ अभिभावकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को रामगढ़ की उपायुक्त राजेश्वरी बी से मिल कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. सौंपे गये छह सूत्री ज्ञापन में लिखा गया है कि विद्यालय व सीसीएल के बीच 1996 में 30 वर्षों के लिए लिखित समझौता हुआ था.

उक्त समझौता पत्र में 11 सदस्यों वाली स्कूल प्रबंधकीय समिति का स्पष्ट उल्लेख है. सीसीएल छात्रों व गैर सीसीएल छात्रों के बीच फीस निर्धारण सीसीएल मुख्यालय, रांची द्वारा किया जाता है.
इसमें सीसीएल के छात्र-छात्राओं से दोगुनी फीस गैर सीसीएल के छात्र-छात्राओं से ली जाती है. एक अप्रैल 2019 को सीसीएल के छात्र-छात्राओं की फीस का निर्धारण किया गया. गैर सीसीएल छात्र-छात्राओं की फीस निर्धारण का जिम्मा स्थानीय स्कूल प्रबंधकीय समिति रजरप्पा प्रोजेक्ट को दिया गया.
यहां स्कूल प्रबंधन समिति ने नियमों की अनदेखी कर मनमाने ढंग से फीस की वृद्धि की गयी है. ज्ञापन में न्यायोचित ढंग से स्कूल फीस निर्धारण की मांग की गयी है. आवेदन की प्रतिलिपि जिला शिक्षा पदाधकारी व रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक को भी प्रेषित की गयी है. ज्ञापन में जिप सदस्य गोपाल चौधरी व पवन शर्मा, जगदीश महतो, वसीर अंसारी, शकील खान, रंजीत कुमार रजक, अशोक दत्ता, भानु महतो, विनोद बिहारी चौधरी, बसंत नारायण महतो, कर्मा चौधरी समेत अभिभावकों के हस्ताक्षर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.