चैत नवरात्र आज से, रजरप्पा मंदिर में देश भर से जुटेंगे श्रद्धालु

रजरप्पा : रजरप्पा मंदिर में चैत नवरात्र की तैयारी पूरी कर ली गयी है. छह अप्रैल को कलश स्थापना के साथ नवरात्र की पूजा प्रारंभ होगी. मां दुर्गा का ध्यान भक्तों को नौ दिनों तक करना होगा. नवरात्र को लेकर मंदिर के विभिन्न हवन कुंडों की साफ-सफाई की गयी है. यहां दूर-दराज से पहुंचनेवाले साधकों […]

रजरप्पा : रजरप्पा मंदिर में चैत नवरात्र की तैयारी पूरी कर ली गयी है. छह अप्रैल को कलश स्थापना के साथ नवरात्र की पूजा प्रारंभ होगी. मां दुर्गा का ध्यान भक्तों को नौ दिनों तक करना होगा.

नवरात्र को लेकर मंदिर के विभिन्न हवन कुंडों की साफ-सफाई की गयी है. यहां दूर-दराज से पहुंचनेवाले साधकों के रहने व ठहरने की व्यवस्था की गयी है. पूरे मंदिर को कोलकाता के 20 कारीगरों द्वारा फूलों से सजाया जायेगा. मंदिर में विद्युत सज्जा भी की जायेगी. नवरात्र के दौरान यहां नौ दिनों तक विभिन्न हवन कुंडों में श्रद्धालु व साधक मां के ध्यान में लीन रहेंगे. रजरप्पा मंदिर के अलावा चितरपुर, दुलमी, गोला प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में भी चैती नवरात्र की तैयारी पूरी कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >