साहू भवन प्रबंधन समिति का चुनाव संपन्न

रामगढ़ : गोला रोड स्थित साहू धर्मशाला में साहू भवन प्रबंधन समिति ( 2019-21) का चुनाव संपन्न हो गया. मतदान पदाधिकारी राजेश प्रसाद, धर्मेंद्र साहू, नंदकिशोर प्रसाद, राजेंद्र कुमार साव ने विजयी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की. इन विजयी प्रत्याशियों में सबसे अधिक 298 मत नंदकिशोर गुप्ता उर्फ नंदू गुप्ता को मिला. अन्य विजयी […]

रामगढ़ : गोला रोड स्थित साहू धर्मशाला में साहू भवन प्रबंधन समिति ( 2019-21) का चुनाव संपन्न हो गया. मतदान पदाधिकारी राजेश प्रसाद, धर्मेंद्र साहू, नंदकिशोर प्रसाद, राजेंद्र कुमार साव ने विजयी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की. इन विजयी प्रत्याशियों में सबसे अधिक 298 मत नंदकिशोर गुप्ता उर्फ नंदू गुप्ता को मिला.

अन्य विजयी प्रत्याशियों में 12 नंदकिशोर गुप्ता गुट के 12 व रामदेव गुट के तीन प्रत्याशियों को जीत मिली. नंदकिशोर गुप्ता गुट के उपेंद्र कुमार गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता मुन्ना, राकेश कुमार मंटू, सुरेंद्र कुमार छोटू, शशिभूषण कुमार, संजय कुमार, शंभु प्रसाद साह, संजीत साह, रंजीत कुमार साह, विनोद कुमार व विजय साहू व रामदेव गुट के अनिल कुमार गुप्ता (शिक्षक), अरविंद कुमार गुप्ता व रमेश कुमार आर्य शामिल हैं. चुनाव पदाधिकारियों ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की.
नंदकिशोर गुप्ता उर्फ नंदू गुप्ता व रामदेव गुट के बीच हुए मुकाबले ने सबको चकित कर दिया. नंदकिशोर गुप्ता गुट का नेतृत्व नंदकिशोर गुप्ता ने करते हुए सर्वाधिक 298 मत हासिल किया.
दूसरे गुट के रामदेव प्रसाद अंतिम 15 में भी जगह बनाने में असफल रहे. चुनाव पदाधिकारियों ने बताया कि एक अप्रैल के बाद अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन 15 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति करेगी.
समाज का आभारी रहेंगे : नंद किशोर : नंदकिशोर गुप्ता उर्फ नंदू गुप्ता ने पत्रकारों से कहा कि समाज के लोगों ने मुझ पर विश्वास किया है. इसके लिए मैं समाज का आजीवन आभारी रहूंगा. सबसे अधिक मत मुझे देकर जिम्मेदारी का एहसास कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.