किसी भी परिस्थिति में खुद को कमजोर नहीं समझें

छात्राओं ने परिचर्चा में रखी राय, संघर्ष से पहचान बनाने पर दिया बल भुरकुंडा : श्री अग्रसेन स्कूल, भुरकुंडा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसका उद्घाटन स्कूल के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह व छात्राओं ने किया. परिचर्चा में सबों ने महिला दिवस की प्रासंगिकता व […]

छात्राओं ने परिचर्चा में रखी राय, संघर्ष से पहचान बनाने पर दिया बल

भुरकुंडा : श्री अग्रसेन स्कूल, भुरकुंडा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसका उद्घाटन स्कूल के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह व छात्राओं ने किया. परिचर्चा में सबों ने महिला दिवस की प्रासंगिकता व महिला सशक्तीकरण पर प्रकाश डाला.

निदेशक प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में महिलाएं खुद को कमजोर न समझें. समाज में महिलाओं की एक बड़ी हिस्सेदारी है. बस मजबूत आत्मविश्वास के साथ महिलाएं संघर्ष करते हुए सबल बनने की कोशिश करें. पत्रकार राजकुमार सिंह ने कहा कि समाज में महिलाएं आज भी उपेक्षित हैं. उन्हें कुरीतियों व घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ता है. शिक्षिका रितिका रानी ने कहा कि महिलाओं को समाज में बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए. छात्रा राजनंदिनी कुमारी ने कहा कि महिलाएं किसी भी मायने में पुरुषों से कम नहीं हैं.

बावजूद महिलाओं को कम करके आंका जाता है. छात्रा स्नेहा कुमारी ने कहा कि महिलाओं को हर मोर्चे के लिए खुद को तैयार करने की जरूरत है. छात्रा नंदिता गोस्वामी ने कहा कि हमें महिलाओं के अधिकार, समानता व सशक्तीकरण के लिए संकल्प लेना होगा. संचालन आकांक्षा कुमारी ने किया.

इस अवसर पर श्रीपर्णा गुप्ता, दीपिका तिवारी, आभा मंडल, नाजिया तौहिद, रितिका, रागिनी सिंह, रीता राय, यशोदा कुमारी, रानी मिश्रा, कुमारी रानी, अंकिता, शालू कुमारी, प्रोन्नति मुखर्जी, उमा सिमरन, प्रेरणा सिंह, सपना कुमारी, प्रियंका कुमारी, कोमल कुमारी, गुलशाद अहमद, अरविंद दुबे, विजय शर्मा, मो रियासत, सोहेल अहमद उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.