गोलियां की तड़तड़ाहट से थर्राया पीटीपीएस डैम परिसर, दहशत

पतरातू : पतरातू डैम परिसर स्थित निर्माणाधीन पर्यटन स्थल गुरुवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा. गुरुवार दोपहर करीब सवा दो बजे उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के दो समर्थक बाइक से निर्माण स्थल के पास पहुंचे आैर हवाई फायरिंग शुरू कर दी. इससे पतरातू डैम परिसर में मौजूद पर्यटकों समेत लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. […]

पतरातू : पतरातू डैम परिसर स्थित निर्माणाधीन पर्यटन स्थल गुरुवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा. गुरुवार दोपहर करीब सवा दो बजे उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के दो समर्थक बाइक से निर्माण स्थल के पास पहुंचे आैर हवाई फायरिंग शुरू कर दी. इससे पतरातू डैम परिसर में मौजूद पर्यटकों समेत लोगों में अफरा-तफरी मच गयी.

टीएसपीसी समर्थक सुंदरीकरण कार्य कर रहे मजदूरों को पर्चा दिया आैर हवाई फायरिंग कर काम बंद करने काे कहा. इसके बाद वे लोग सोलिया की ओर भाग गये. सूचना मिलने पर पतरातू थाना के एएसआइ घनश्याम गोप, आरपी शर्मा व बी कुजूर सशस्त्र बलों के साथ मौके पर पहुंचे. मजदूरों से घटना की जानकारी ली. मौके से तीन खोखा भी बरामद किया गया. उल्लेखनीय है कि पर्यटन विभाग द्वारा पीटीपीएस डैम का सुंदरीकरण कार्य किया जा रहा है. 68 करोड़ की लागत से पहले फेज का कार्य अंतिम चरण पर है.

सुंदरीकरण कार्य कर रहे मजदूर सरायकेला निवासी सुनील हेंब्रम ने पुलिस को बताया कि पल्सर बाइक से दो युवक निर्माण स्थल पर पहुंचे. उसे बुला कर एक पर्चा दिया और कहा कि पर्चा को मालिक तक पहुंचा दो. इसके बाद बाइक में पीछे बैठे युवक ने निर्माणाधीन भवन में एक गोली चला दी. इस दौरान उक्त युवक ने करीब 20-25 राउंड गोलियां चलायी.

पतरातू में उग्रवादी संगठन टीएसपीसी की यह पहली वारदात है. सूत्रों ने बताया कि इसके पूर्व अपराधी गिरोह समेत उग्रवादी संगठन टीपीसी, जेजेएमपी, जेएसएमएम द्वारा पतरातू क्षेत्र में घटना को अंजाम दिया जा चुका है. टीएसपीसी की पहली मजबूत धमक से इंडस्ट्री समेत मजदूरों, ग्रामीणों में दहशत है. सुंदरीकरण कार्य स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हैं. पुलिस अब इंडस्ट्रियल एरिया में लगे कैमरों को खंगाल रही है. पुलिस ने घटना स्थल से 7.7 बोर के तीन खोखा को बरामद किया. अपराधियों द्वारा एके 47 से फायरिंग की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.