सेना की कार्रवाई से हर्ष

चितरपुर / गोला : पुलवामा में हुए आतंकी हमले का बदला लेते हुए मंगलवार अहले सुबह भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर एयरस्ट्राइक की. इससे पूरे देशवासियों में हर्ष है. भारतीय सेना की इस कार्रवाई पर बड़कीपोना, चितरपुर, गोला सहित कई जगहों में लोगों ने तिरंगे झंडे के साथ जुलूस निकाल कर जश्न मनाया. लोगों […]

चितरपुर / गोला : पुलवामा में हुए आतंकी हमले का बदला लेते हुए मंगलवार अहले सुबह भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर एयरस्ट्राइक की. इससे पूरे देशवासियों में हर्ष है. भारतीय सेना की इस कार्रवाई पर बड़कीपोना, चितरपुर, गोला सहित कई जगहों में लोगों ने तिरंगे झंडे के साथ जुलूस निकाल कर जश्न मनाया. लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारे भी लगाये. कई जगह लोगों के बीच मिठाई भी बांटी गयी. इस कार्रवाई के लिए सेना व केंद्र सरकार को लोगों ने बधाई दी. चितरपुर के बड़कीपोना, काली चौक व रजरप्पा प्रोजेक्ट में लोगों ने सेना को सलाम किया.

आजसू के जिला उपाध्यक्ष रमेश कुमार दांगी, नंदकिशोर दांगी, सखीचंद राम दांगी, लालकिशुन राम दांगी, भीष्मदेव राम दांगी, लालदेव महतो, मनोज कुमार, सचिन पासवान, मोती कुमार, पिंटू कुमार, सदानंद रविदास सहित कई शामिल थे. इसके अलावे गोला में भी भारतीय सेना की इस कार्रवाई पर जश्न मनाया गया. पूर्व विधायक अर्जुन राम महतो ने सेना को बधाई देते हुए कहा कि पाकिस्तान जैसे देश को मुंहतोड़ जवाब मिला है.
उरीमारी : भारतीय सेना द्वारा पीओके में आतंकी ठिकानों पर किये गये हमले के बाद कोयलांचल के लोगों ने जश्न मनाया. जगह-जगह आतिशबाजी की गयी. मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया गया. लोगों ने कहा कि पाकिस्तान को इस बार सबक सिखाना जरूरी था. भारतीय सेना ने साहस का परिचय दिया है. लोगों ने सरकार से और बड़ी कार्रवाई की मांग की. खुशी जतानेवालों में बिरसा परियोजना में कार्यरत धनंजय वर्मा, जयविंद कुमार, अनिल कुमार, कश्यप, एके श्रीवास्तव, पीसी गांगुली समेत कई लोग शामिल हैं.
कुजू : पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. जिसको लेकर आमजन, पार्टी कार्यकर्ताओं व जन प्रतिनिधियों ने इस जवाबी कार्रवाई को काफी सराहा. लोगों का कहना है कि पाकिस्तान हमेशा भारत को गलत नजरिये से देखते आया हैं. साथ ही बीच-बीच में उसके द्वारा कई आतंकी हमले भी किये जा चुके है. हाल के दिनों में भी पुलवामा में आतंकी हमला किया गया. जिसमें देश के 40 जवान शहीद हो गये.
लेकिन सरकार ने महज 12 दिनों के अंदर जवाबी कार्रवाई कर पाकिस्तान के बालाकोट के कई आतंकी ठिकानों को एयर स्ट्राइक कर ध्वस्त कर दिया. आज सरकार की इस जवाबी कार्रवाई से भारत का सीना गर्व से उंचा हो गया है. इस संबंध में भाजपा मांडू विधानसभा सांसद प्रतिनिधि कुमार महेश सिंह, 20 सूत्री मांडू प्रखंड अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति, रंजीत सिन्हा, प्रो खिरोधर प्रसाद साहू, रतन प्रसाद साहू, मनोज गिरि के अलावा ग्रामीणों में गोपाल ठाकुर, अशोक कुमार सिंह, सुषमा वर्मा, धनंजय गुप्ता, सरजू प्रजापति, जन प्रतिनिधि मुखिया अशोक कुमार ने कहा कि आतंकी खतरे से निबटने के लिए भारत के लिए स्ट्राइक करना बेहद जरूरी हो गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >