पुलिस ने की मामले की जांच, लोगों ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग

चितरपुर : चितरपुर के नीम टोला स्थित राजकुमार किशोरिया के घर में अज्ञात लोगों ने शुक्रवार रात में प्रतिबंधित मांस की हड्डी को फेंक दिया. शनिवार सुबह जब घर के लोग उठे, तो देखा कि आंगन व घर में कई जगहों पर हड्डियों को फेंका गया है. इसकी सूचना रजरप्पा पुलिस को दी गयी. रजरप्पा […]

चितरपुर : चितरपुर के नीम टोला स्थित राजकुमार किशोरिया के घर में अज्ञात लोगों ने शुक्रवार रात में प्रतिबंधित मांस की हड्डी को फेंक दिया. शनिवार सुबह जब घर के लोग उठे, तो देखा कि आंगन व घर में कई जगहों पर हड्डियों को फेंका गया है. इसकी सूचना रजरप्पा पुलिस को दी गयी.

रजरप्पा थाना के सब इंस्पेक्टर कमलेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार, रामप्रताप सिंह सदलबल पहुंचे और मामले की जांच की आैर आस-पास के कई लोगों से पूछताछ की. उधर, राजकुमार किशोरिया के परिजनों ने कहा कि वर्ष 2014 में भी मेरे घर में पत्थरबाजी की गयी थी.

उस समय कुछ लोगों ने घटना की सूचना थाना में देने से मना कर दिया था. अब पुनः शुक्रवार रात घर में 10-12 जगह प्रतिबंधित मांस की हड्डियों को फेंक दिया गया. इससे हमलोगों में दहशत और रोष है. उधर, घर में हड्डी फेंके जाने के बाद यहां लोगों की भीड़ जमा हो गयी.

दोषियों पर कार्रवाई हो : पवन
चितरपुर दक्षिणी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य पवन कुमार शर्मा ने कहा कि इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए. ऐसे घटना से आपसी सौहार्द्र बिगड़ता है. पुलिस दोषियों को चिह्नित कर अविलंब कार्रवाई करे. चितरपुर पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि भानुप्रकाश महतो ने कहा कि यह निंदनीय घटना है. इस मामले की जांच कर पुलिस दोषियों पर कार्रवाई करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >