माता वैष्णो देवी मंदिर का वार्षिकोत्सव मना

रामगढ़ : क्षेत्र के लोगों के बीच धार्मिक आस्था का केंद्र बना माता वैष्णो देवी मंदिर का 28वां वार्षिकोत्सव शनिवार को भंडारा के साथ संपन्न हो गया. इस भंडारे में रामगढ़ के लगभग बीस हजार श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी का प्रसाद ग्रहण किया. वार्षिकोत्सव गत 10 फरवरी को कलश यात्रा से शुरू हुआ था. […]

रामगढ़ : क्षेत्र के लोगों के बीच धार्मिक आस्था का केंद्र बना माता वैष्णो देवी मंदिर का 28वां वार्षिकोत्सव शनिवार को भंडारा के साथ संपन्न हो गया. इस भंडारे में रामगढ़ के लगभग बीस हजार श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी का प्रसाद ग्रहण किया. वार्षिकोत्सव गत 10 फरवरी को कलश यात्रा से शुरू हुआ था.

भंडारे से पूर्व शुक्रवार रात दो क्विंटल दूध से माता की भव्य प्रतिमा का अभिषेक (दूध स्नान) मुख्य यजमान संजीव चड्ढा व उनकी धर्मपत्नी अंजू चड्ढा ने किया. भंडारा सुबह लगभग 10 बजे शुरू हुआ जो शाम तक चला. इस भंडारे में श्रद्धालुओं ने बैठ कर माता का प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर माता वैष्णो देवी मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था.
यज्ञ एवं भंडारे के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालु नर-नारी व बच्चों की अपार भीड़ उमड़ती रही. व्यवस्था बनाये रखने के लिए पंजाबी हिन्दू बिरादरी के सदस्य तत्पर रहे. आयोजन को सफल बनाने में माता वैष्णो देवी मंदिर ट्रस्ट व पंजाबी हिन्दू बिरादरी के अध्यक्ष एससी वासुदेवा, महासचिव महेश मारवाह, सुभाष चंद्र मारवाह, नरेश चंद्र मारवाह, राजेंद्रपाल मारवाह, सुखदेश भनोट, जेके शर्मा, सुरेंद्र सोबती, रमण मेहरा, मनजीत साहनी, हेमेंद्र सौंधी, विश्वनाथ अरोड़ा, राजीव चड्डा, सकत्तर लाल सिल्ली, कैलाश शर्मा, जेके शर्मा आदि सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >