विदेशी ग्लैमर में संस्कृति नहीं भूलें युवा : धनंजय

रामगढ़ : रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति ने स्थानीय सुभाष चौक पर गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा हुई. श्रद्धांजलि सभा में रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य शामिल हुए. सभी ने मौन रख कर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव जी को श्रद्धांजलि दी. धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि आज के युवा विदेशी ग्लैमर की चकाचौंध […]

रामगढ़ : रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति ने स्थानीय सुभाष चौक पर गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा हुई. श्रद्धांजलि सभा में रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य शामिल हुए. सभी ने मौन रख कर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव जी को श्रद्धांजलि दी. धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि आज के युवा विदेशी ग्लैमर की चकाचौंध में अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं. आज अपनी सभ्यता और संस्कृति को जानने एवं देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के बलिदान को याद रखने की जरूरत है.

धनंजय कुमार ने बताया कि 14 फरवरी 1931 को मदन मोहन मालवीय ने उस समय भारत के वायसराय रहे इरविन को पत्र लिख कर भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की फांसी की सजा को रद्द करने की अपील की थी. इसे नहीं माना गया था. मौके पर मल्लिका दत्ता, सोनू कुमार, गुरप्रीत सिंह, शुभम सोनी, घनश्याम बेदिया, अजय कुमार, लकी सिंह राजपूत, कैलाश महतो, सिकंदर सोनी, दीपक राय, संदीप कुमार, सुरेंद्र, विकास, अनूप गोलू दत्ता, अमित गुप्ता, विशाल लोहार, सुमित, बंटी कुमार, कुश कुमार, सोनू मोदी, सौरव श्रीवास्तव, चंदन कुमार, वीरेंद्र कुमार, मनीष अग्रवाल,सुनील मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >