जीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी बीसीकेयू

भुरकुंडा : बरका-सयाल सीसीएल क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं में कार्यरत डीजीआर सुरक्षा प्रहरियों की बैठक सोमवार को सेंट्रल सौंदा में बीसीकेयू (बिहार कोलियरी कामगार यूनियन) के बैनर तले हुई. बैठक की अध्यक्षता संजय शर्मा ने की. बैठक में सुरक्षा प्रहरियों को एक वर्ष से लंबित वेतन भुगतान पर चिंता जतायी गयी. कहा गया कि बार-बार […]

भुरकुंडा : बरका-सयाल सीसीएल क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं में कार्यरत डीजीआर सुरक्षा प्रहरियों की बैठक सोमवार को सेंट्रल सौंदा में बीसीकेयू (बिहार कोलियरी कामगार यूनियन) के बैनर तले हुई. बैठक की अध्यक्षता संजय शर्मा ने की. बैठक में सुरक्षा प्रहरियों को एक वर्ष से लंबित वेतन भुगतान पर चिंता जतायी गयी.

कहा गया कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद सुरक्षा प्रहरियों का वेतन प्रबंधन द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है. निर्णय हुआ कि इस मामले पर 20 फरवरी को बीसीकेयू के बेनर तले सभी सुरक्षा प्रहरी अपने परिवार के साथ बरका-सयाल महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगे. बीसीकेयू नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि एक साल से वेतन नहीं मिलने के कारण सुरक्षा प्रहरियों को परिवार चलाना मुश्किल हो गया है.

बैठक में संजय सिंह, धुन्नू सिंह, दिलीप गिरि, सुनील कुमार, विपिन ठाकुर, कृष्णा राम, शशिभूषण सिंह, त्रिमूर्ति भूषण सिंह, जाफर अंसारी, कामेश्वर प्रसाद रवि रंजन कुमार, निरंजन पटेल, दशरथ सिंह उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.