हाथियों ने फसलों को किया नष्ट

चैनपुर : बड़गांव पंचायत के मदौरा टांड़ में तीसरे दिन भी 14 हाथियों ने उत्पात मचाया. तीन दिनों से हाथियों ने कई किसानों के मकानों को तोड़ दिया. चहारदीवारी व फसलों को नुकसान पहुंचाया. बदगांव के रोहनिया टांड़ जंगल में हाथियों का डेरा है. इससे ग्रामीणों में दहशत है. जानकारी के अनुसार, त्रिभुवन प्रसाद के […]

चैनपुर : बड़गांव पंचायत के मदौरा टांड़ में तीसरे दिन भी 14 हाथियों ने उत्पात मचाया. तीन दिनों से हाथियों ने कई किसानों के मकानों को तोड़ दिया. चहारदीवारी व फसलों को नुकसान पहुंचाया. बदगांव के रोहनिया टांड़ जंगल में हाथियों का डेरा है. इससे ग्रामीणों में दहशत है. जानकारी के अनुसार, त्रिभुवन प्रसाद के पॉल्ट्री फार्म की चहारदीवारी तोड़ते हुए तीन कमरे को तोड़ दिया. राजेश प्रसाद के पॉल्ट्री फार्म की चहारदीवारी तोड़ कर दो कमरे को तोड़ दिया.

शशिकला देवी व सुरेंद्र रविदास के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया. कंचन देवी, सरयू रविदास, महेंद्र रविदास, बालेश्वर रविदास, बिरजू रविदास, सेवा प्रजापति, रेवा प्रजापति, गल्लू महतो, मल्लू महतो, तिलक महतो की लगायी गयी फसलों को बर्बाद कर दिया. कुजू रेंज वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने घटना की जानकारी ली.

ग्रामीणों से कहा गया कि हाथियों को भगाने के लिए हाथी भगाओ दल बुलाया जायेगा. मकान, चहारदीवारी व फसल के नुकसान का जल्द मुआवजा दिया जायेगा. मौके पर भाजपा आरा मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन प्रसाद, मुखिया कन्हैया रविदास, उप मुखिया राम अवतार प्रसाद, वनरक्षी रंजीत सिंह, अजीत कुमार, महेंद्र रविदास, फुलेश्वर प्रजापति, भोला राम, चितरंजन जायसवाल, सुरेंद्र रविदास उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.