पैसे देकर पानी खरीद रहे हैं लोग

15 दिनों से ओल्ड भुरकुंडा कोयलांचल में पानी के लिए हाहाकार ब्रिटिश जमाने का प्रसिद्ध बंगला कुआं भी सूख गया 600 तक खर्च करने पड़ रहे हैं पानी के लिए भुरकुंडा : पिछले 15 दिनों से ओल्ड भुरकुंडा कोयलांचल में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. लोग पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर […]

15 दिनों से ओल्ड भुरकुंडा कोयलांचल में पानी के लिए हाहाकार

ब्रिटिश जमाने का प्रसिद्ध बंगला कुआं भी सूख गया
600 तक खर्च करने पड़ रहे हैं पानी के लिए
भुरकुंडा : पिछले 15 दिनों से ओल्ड भुरकुंडा कोयलांचल में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. लोग पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं. पीने व घरेलू कार्यों के लिए उन्हें पानी खरीदना पड़ रहा है. इसके पीछे उन्हें छह सौ रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं. यह परिस्थिति क्षेत्र में सीसीएल की जलापूर्ति व्यवस्था ठप पड़ने से उत्पन्न हुई है. जलापूर्ति बंद होने के बाद क्षेत्र के लोग वैकल्पि स्रोतों पर निर्भर थे. इसके कारण इन स्रोतों का इतना दोहन हुआ कि वे अब सूख गये हैं.
ब्रिटिश जमाने का प्रसिद्ध बंगला कुआं भी सूख गया है. लोग कह रहे हैं कि अभी यह स्थिति है, तो जेठ के महीने में क्या स्थिति रहेगी. बंद तीन नंबर पोखरिया से कॉलोनियों में जलापूर्ति की जाती है. यहां का मोटर पंप खराब हो गया है. इसके कारण जलापूर्ति ठप है. बताया गया कि मरम्मत में तीन-चार दिन अभी और लग सकता है.
ऐसे में अगले कुछ दिनों में लोगों की परेशानी दूर होती नहीं दिख रही है. जलापूर्ति ठप होने से तीन पंचायत भुरकुंडा, जवाहर नगर व पटेल नगर के हजारों परिवार प्रभावित हैं. पानी की व्यवस्था में लोगों की दिनचर्या बदल गयी है. ठंड के बावजूद देर रात तक कुआं व चापानलों पर लोगों की भीड़ लगी रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >