गांव में प्रतिभा की कमी नहीं : रोशनलाल

बलसगरा : गांव के खिलाड़ियों के बीच प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें अच्छे प्लेटफॉर्म देने की. उक्त बातें आजसू केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी ने कही. श्री चौधरी गुरुवार को बलसगरा चिरवा भुरकुंडा में स्वतंत्रता सेनानी स्व जोगा मांझी की 25 वीं पुण्यतिथि आैर सोहराय मिलन समारोह सह फुटबॉल […]

बलसगरा : गांव के खिलाड़ियों के बीच प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें अच्छे प्लेटफॉर्म देने की. उक्त बातें आजसू केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी ने कही. श्री चौधरी गुरुवार को बलसगरा चिरवा भुरकुंडा में स्वतंत्रता सेनानी स्व जोगा मांझी की 25 वीं पुण्यतिथि आैर सोहराय मिलन समारोह सह फुटबॉल टूर्नामेंट में बताैर मुख्य अतिथि मौजूद थे.

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए आजसू हर संभव प्रयासरत है. आगे भी खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने का कार्य जारी रहेगा. समारोह को विशिष्ट अतिथि गोमिया विधानसभा क्षेत्र प्रभारी डॉ लंबोदर महतो, आजसू रामगढ़ जिलाध्यक्ष विजय साहू, 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष तिवारी महतो, जिप सदस्य नरेश महतो, मांडू प्रमुख चंद्रमणि देवी ने भी संबोधित किया.

अतिथियों ने स्व जोगा मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया. फुटबॉल टूर्नामेंट मैच का भी आयोजन किया गया. इनमें 16 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मैच संथाल क्लब हेसागढ़ा बनाम एनवाइसी हरकापत्थर के बीच हुआ. इसमें हेसागढ़ा की टीम 2-0 से विजयी रही. मैच का शुभारंभ 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष तिवारी महतो ने किया. अतिथियों ने विजेता, उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को बड़ा-छोटा खस्सी व शील्ड देकर पुरस्कृत किया. निर्णायक मंडली में महेंद्र महतो, जगन्नाथ महतो, उमेश महतो थे. मौके पर रामभजनलाल महतो, मदन महतो, गुड्डू सिंह, कपिलदेव महतो, दिवाकर महतो, हीरा यादव, जयकिशोर महतो, अनिल कुमार महतो, अर्जुन महतो, विमल महतो, रामचंद्र टुडू, विनोद किस्कू, बहादुर टुडू, मोहन महतो, वकील यादव, संतोष महतो मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.