जमीनदारी प्रथा समाप्त करने के लिए ग्रामीण गोलबंद

गोला : गोला प्रखंड के कोरांबे गांव के निमवाटोला में शनिवार को रैयत ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में रैयतों ने मुंडा खूट कटीदार प्रथा को बंद कर सरकारी नियम के अनुसार भूमि को ऑनलाइन कराने की मांग की. ग्रामीणों ने बताया कि कोरांबे मौजा में पिछले कई वर्षों से जमीनदारी प्रथा कायम है. इसके […]

गोला : गोला प्रखंड के कोरांबे गांव के निमवाटोला में शनिवार को रैयत ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में रैयतों ने मुंडा खूट कटीदार प्रथा को बंद कर सरकारी नियम के अनुसार भूमि को ऑनलाइन कराने की मांग की. ग्रामीणों ने बताया कि कोरांबे मौजा में पिछले कई वर्षों से जमीनदारी प्रथा कायम है. इसके कारण जमीन की खरीद-बिक्री करने पर जमीनदार द्वारा लगान लिया जाता है.

इसके बदले में रसीद मिलती है, लेकिन सरकारी कार्यों में इस रसीद की कोई मान्यता नहीं दी जाती है. सरकारी लाभ से रैयतों को वंचित होना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने जमीनदार पर एक ही प्लॉट की भूमि को एक से अधिक लोगों के पास बेचने का भी आरोप लगाया. ग्रामीणों ने बताया कि इस मौजा में जमीनदार के नाम कुल तीन हजार 386 एकड़ 68 डिसमिल भूमि है. पूरी भूमि को जमीनदार ठाकुर रविशंकर सिंह ने अपने पिता स्व ठाकुर कुंज किशोर सिंह के नाम ऑनलाइन करा लिया है.

जबकि सर्वे में भूमि को खरीदार रैयतों के नाम चढ़ाया गया है. ग्रामीणों ने इस व्यवस्था के तहत जमीनदार द्वारा बेची गयी भूमि को खरीदारों के नाम ऑनलाइन करने एवं सरकारी नियम के तहत रसीद निर्गत करने की मांग की. ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, भू-राजस्व मंत्री, स्थानीय विधायक, मुख्य सचिव व उपायुक्त को पत्र भेजने का निर्णय लिया है. बैठक में बासुदेव सिंह मुंडा, दिनेश्वर बेदिया, संजय प्रसाद, सुकदेव बेदिया, दिनेश रजवार, महेश्वर मांझी, बालदेव मांझी, अनूप प्रसाद, भीषम बेदिया, श्रीपद बेदिया, पंकज कुमार, नरेश महतो, पंचम रविदास, सुखराम मांझी, बीरबल नायक, भोला बेदिया, शंकर बेदिया, अभय कुमार, आनंद प्रसाद मौजूद थे. गौरतलब हो कि इस मामले को लेकर 25 जनवरी को ग्रामीणों ने सीओ कार्यालय का घेराव किया था.

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का नहीं मिलेगा लाभ : ग्रामीणों का कहना था कि सरकार ने किसानों के लिए कई योजनाओं को लागू की गयी है. लेकिन कोरांबे में जमीनदारी प्रथा कायम रहने के कारण इस योजना का लाभ यहां के लोगों को नहीं मिलेगा. फिलहाल मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना व केंद्र सरकार द्वारा बजट में पारित किसानों को सहायता राशि से वंचित होना पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.