पुनरीक्षण को लेकर 28 से विशेष अभियान

रामगढ़ : प्रखंड मुख्यालय, रामगढ़ के सभागार में सोमवार को मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर एसडीओ ने बीएलओ के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में मुख्य रूप से एसडीओ दिलेश्वर महतो, एलआरडीसी केके राजहंस व बीडीओ पवन कुमार महतो आदि मौजूद थे. इस दौरान एलआरडीसी श्री राजहंस ने बीएलओ को बताया कि रविवार को चलाया […]

रामगढ़ : प्रखंड मुख्यालय, रामगढ़ के सभागार में सोमवार को मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर एसडीओ ने बीएलओ के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में मुख्य रूप से एसडीओ दिलेश्वर महतो, एलआरडीसी केके राजहंस व बीडीओ पवन कुमार महतो आदि मौजूद थे. इस दौरान एलआरडीसी श्री राजहंस ने बीएलओ को बताया कि रविवार को चलाया गया विशेष अभियान का कार्य संतोषजनक नहीं था.

विशेष अभियान में काफी कम लोगों के नाम फार्म छह व सात में जोड़े गये. उन्होंने बीएलओ से कहा कि विशेष अभियान के तहत 28 एवं 29 जून को पुन: मतदाता पुनरीक्षण कार्य चलाया जायेगा. 30 जून को पुनरीक्षण का काम समाप्त होगा. उन्होंने कहा कि आम लोगों के बीच प्रचार-प्रसार अभियान चलाकर जागरूकता फैलाया जाये. इसके तहत एक जनवरी 2014 तक 18 वर्ष पूरा करनेवाले युवाओं का नाम प्राथमिकता से जोड़ना है. बैठक में बीएलओ ने कई समस्याओं को पदाधिकारियों के समक्ष रखा. मौके पर प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी मोहनलाल ठाकुर सहित दुलमी, रामगढ़ व चितरपुर के समस्त बीएलओ मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >