भाजपा रामगढ़ के जिलाध्यक्ष बने चंद्रशेखर चौधरी

कुजू : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने रामगढ़ जिलाध्यक्ष पद के लिए चंद्रशेखर चौधरी का मनोनयन किया है. मनोनयन पर भाजपा मांडू प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है. कार्यकर्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर चौधरी भाजपा के पुराने एवं निष्ठावान कार्यकर्ता हैं. इनके जिलाध्यक्ष बनने से संगठन मजबूत होगा. बधाई […]

कुजू : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने रामगढ़ जिलाध्यक्ष पद के लिए चंद्रशेखर चौधरी का मनोनयन किया है. मनोनयन पर भाजपा मांडू प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है. कार्यकर्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर चौधरी भाजपा के पुराने एवं निष्ठावान कार्यकर्ता हैं. इनके जिलाध्यक्ष बनने से संगठन मजबूत होगा.
बधाई देने वालों में बैजनाथ प्रसाद गुप्ता, रंजीत सिंह, अमरेंद्र गुप्ता, प्रवीण मेहता, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोहर गुप्ता, विद्याभूषण त्रिवेदी, गणेश सोनी, अशोक कुमार, रतन प्रसाद साहू, दशरथ प्रसाद केशरी, मनोज गिरि, विजय गिरि, संजय सिन्हा, प्रदीप सिन्हा, नरेश गुप्ता, अखिलेश्वर प्रसाद, पवन कुमार, प्रकाश केशरी, जयंती देवी, प्रियंका देवी, किशोरी मोदी, भीम महतो, निर्मल करमाली, चंदू केशरी समेत अन्य शामिल थे.
20 सूत्री मांडू प्रखंड अध्यक्ष ने दी बधाई
20 सूत्री मांडू प्रखंड अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति ने भाजपा के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी को बधाई देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ के प्रति आभार जताया है. उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी के कुशल नेतृत्व में पार्टी का जिला में विस्तार होगा. नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं.
चंद्रशेखर को बधाई
पतरातू. चंद्रशेखर को जिलाध्यक्ष बनाने पर पतरातू मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष है. कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री व प्रदेश संगठन महामंत्री को बधाई दी है. पतरातू मंडल के महामंत्री किशोर महतो ने कहा कि चंद्रशेखर चौधरी के जिलाध्यक्ष बनने से रामगढ़ जिला में भाजपा और मजबूत होगी.
हर्ष व्यक्त करने वालों में विनोद साहू, राजाराम प्रजापति, रामेश्वर महतो, अवधेश सिंह, अमरेश कुमार, महेंद्र महतो, रंजन भगत, मनोज महादानी, विकास कुमार, नूतन सिन्हा, ऋषिराज, रणधीर कपूर, मंजु देवी, बमबम रजक, राहुल सिंह, मनोज वर्मा, विजय सिंह, गणेश ठाकुर, गोविंद महतो, राजकिशोर महतो, पंकज महतो, महावीर अग्रवाल, राजेश महतो, महेंद्र मुंडा, राजू कुमार, शंकर मुंडा, मनोज महतो शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.