नाली के गंदे पानी परेशान हैं स्कूली बच्चे

भुरकुंडा : पटेल नगर पंचायत में बाल विकास विद्यालय के सामने से लेकर मिशन स्कूल मोड़ तक नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है. इस नारकीय स्थिति को हर रोज इधर से गुजरने वाले स्कूली बच्चे झेल रहे हैं. हजारों की संख्या में इस रास्ते से स्कूली बच्चे गुजरते हैं. इस रास्ते में […]

भुरकुंडा : पटेल नगर पंचायत में बाल विकास विद्यालय के सामने से लेकर मिशन स्कूल मोड़ तक नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है. इस नारकीय स्थिति को हर रोज इधर से गुजरने वाले स्कूली बच्चे झेल रहे हैं. हजारों की संख्या में इस रास्ते से स्कूली बच्चे गुजरते हैं. इस रास्ते में पावन क्रूस व मिशन स्कूल जैसे बड़े संस्थान हैं.
वहीं, सुंदरनगर, पटेल नगर, ग्लास फैक्ट्री से अग्रसेन स्कूल, भुरकुंडा हाई स्कूल, जेएम कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है. इसी नाली में कई लोग शौचालय का गंदा पानी भी बहा रहे हैं.
इसके कारण तेज बदबू भी फैल रही है. बैंक मोड़ से हाई स्कूल जाने वाले मार्ग में भी सार्वजनिक नाली की यही स्थिति है. इसका गंदा पानी भी सड़क पर बहते रहता है. इस मार्ग में हाई स्कूल भुरकुंडा व अग्रसेन स्कूल के हजारों बच्चे समेत कोल कंपनी व अन्य कॉलोनियों के लोग आना-जाना करते हैं. आम जनता भी सड़क पर बह रहे इस नाली से परेशान हैं. कई बार लोगों ने इस मामले में जनप्रतिनिधियों से गुहार लगायी, लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं हो सका.
पटेल नगर वासियों ने आवेदन बीडीओ को दिया था. उस पर भी अभी तक कोई पहल नहीं हुई है. स्कूल प्रबंधन भी कई बार इस ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करा चुका है, लेकिन कहीं से नाली को बनाने की दिशा में पहल नहीं हुआ.
पैसा भरपूर, विकास दूर
पटेल नगर पंचायत को तीन वर्षों में 65,29,223 रुपये का फंड विकास के लिए दिया गया है. आंकड़े के अनुसार इसमें से लगभग 49 लाख रुपया विभिन्न विकास कार्यों में खर्च हुआ है. लेकिन पटेल नगर पंचायत के मुख्य सड़क पर बह रहा नाली का पानी इस पंचायत में विकास नहीं होने की कहानी चीख-चीख कर कह रहा है. वर्तमान में फंड का करीब 16 लाख है. इसमें कुछ महज कुछ हजार खर्च कर वर्तमान हालात को सुधारा जा सकता है.
क्या कहती हैं मुखिया
मामले पर मुखिया गुलाबो देवी ने कहा कि नाली का गंदा पानी रोड पर बहने की शिकायत दो माह पहले स्थानीय लोगों ने की थी. इसके बाद उन्होंने नाली के मेढ़ को ठीक कराया था. हाल के दिनों में बह रहे पानी की उन्हें जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द नाली की मरम्मत करा दी जायेगी. सड़क पर पानी नहीं बहने दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.