प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बैठक, लाभुकों को 4.50 से 5.50 लाख रुपये तक करना होगा अंशदान

रामगढ़ : प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर नगर परिषद सभागार में सोमवार को बैठक आयोजित की गयी. बैठक में कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए विचार-विमर्श कर योजना बनायी गयी. बैठक की अध्यक्षता युगेश बेदिया व संचालन सिटी मैनेजर राम श्रीवास्तव ने किया. बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना वर्टिकल-1 और वर्टिकल-3 क्रियान्वयन को लेकर विचार-विमर्श […]

रामगढ़ : प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर नगर परिषद सभागार में सोमवार को बैठक आयोजित की गयी. बैठक में कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए विचार-विमर्श कर योजना बनायी गयी.
बैठक की अध्यक्षता युगेश बेदिया व संचालन सिटी मैनेजर राम श्रीवास्तव ने किया. बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना वर्टिकल-1 और वर्टिकल-3 क्रियान्वयन को लेकर विचार-विमर्श किया गया. नगर परिषद के वार्ड सदस्यों को योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी.
नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया और उपाध्यक्ष मनोज महतो ने कहा कि नगर परिषद के शत-प्रतिशत लोगों को पक्का मकान देना है़ लेकिन लाभुकों को पात्रता के बारे में विस्तार से जानकारी देनी होगी. इसके बाद प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जायेगा.
इस योजना के तहत लाभुकों को 4.50 से 5.50 लाख रुपये अंशदान करना होगा़ स्वयं घोषणा पत्र देने वालों का नाम ही अनुशंसित किया जायेगा. प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए अधिकतम वार्षिक आय तीन लाख होना, 17 जून 2015 से पहले शहरी क्षेत्र का वासी होना तथा पूरे भारत में कहीं भी पक्का मकान न होने का शपथ पत्र देना अनिवार्य है. बैठक में वार्ड सदस्य शिव शंकर मिश्रा, अनिल गुप्ता, अंबरीन मंजर, चिंतामण महतो, बिनोद तिवारी, गोपाल मुंडा, अन्नु विश्वकर्मा, ललिता देवी, देवधारी महतो, सीता देवी समेत अन्य सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.