नौ दिन के दुधमुंहे को छोड़ भागी निर्दयी मां, शिशु की मौत

रामगढ़(दुमका) : कहते हैं पुत्र कुपुत्र हो सकता है, लेकिन माता कुमाता नहीं हो सकती है. लेकिन कलियुग में माता ही कुमाता हो गयी है. मां का दूध नहीं मिलने पर शिशु की मौत हो गयी है. यह घटना है रामगढ़ प्रखंड के ठाडीहाट पंचायत के तेलियाडीह गांव के प्रधान टोला की है. सनत हेंब्रम […]

रामगढ़(दुमका) : कहते हैं पुत्र कुपुत्र हो सकता है, लेकिन माता कुमाता नहीं हो सकती है. लेकिन कलियुग में माता ही कुमाता हो गयी है. मां का दूध नहीं मिलने पर शिशु की मौत हो गयी है. यह घटना है रामगढ़ प्रखंड के ठाडीहाट पंचायत के तेलियाडीह गांव के प्रधान टोला की है. सनत हेंब्रम की शादी दो साल पूर्व गांव में ही कल्पना बेसरा के साथ हुई थी.
सनत मुर्मू मजदूरी करने एक माह पूर्व मुंबई चला गया था. घर में कल्पना बेसरा व उसकी सास सोनामुनी मुर्मू रह गयी थी. ग्रामीणों के अनुसार, दोनों सास-पुतोहू में खाने पीने को लेकर बराबर लड़ाई-झगड़ा होता रहता था. इसी दौरान दो सप्ताह पूर्व कल्पना बेसरा ने एक बालक को जन्म दिया. दुधमुंहे बच्चे को उसने मात्र नौ दिन अपना दूध पिलाया.
पुनः सास से झगड़ा कर नौ दिन के बच्चे को छोड़कर मायके बिना सास को बताये भाग कर चली आयी. बुधवार को बच्चे की दादी सोनामुनी मुर्मू अपने पुतोहू के मायका जाकर बच्चे को संभालने की विनती की. पर कल्पना का कलेजा नहीं पिघला. वह न ससुराल आयी और न ही बच्चे को अपनाया. निराश शिशु की दादी बच्चे को लेकर घर आ गयी.
बुधवार शाम को चावल से बने माड़ को बच्चे को पिलाया. गुरुवार को उसकी दादी ने पाउडर दूध घोल कर पिलाया, तो बच्चे का पेट फूल गया और शिशु ने दम तोड़ दिया. मृतक शिशु की दादी सोनामुनी मुर्मू ने अपने बच्चे को ममता से दूर रखने और शिशु को मारने का आरोप अपने पुतोहू कल्पना बेसरा व उसके माता व पिता विरुद्ध रामगढ़ थाने में शिकायत की है. सोनामुनी की सूचना पर एएसआइ वैद्यनाथ बेसरा दलबल के साथ तेलियाडीह पहुंचे. मामले की जांच की.
मृतक शिशु के शव के साथ दादी सोनामुनी मुर्मू व मां कल्पना को थाना ले आयी. थाने में मृतक शिशु की मां कल्पना बेसरा ने पुलिस को बताया कि शिशु को देखभाल के लिए घर में न लकड़ी थी, न तेल न ही अन्य सामान. इस कारण वह बच्चे को छोड़ कर मायके चली आयी. उन्होंने अपनी सास पर बच्चे को पटक कर मारने का भी आरोप पुलिस के सामने लगाया.
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
प्रथम दृष्टया जांच में मां को दोषी पायी गयी है. शिशु का पोस्टमार्टम कराया जायेगा. रिपोर्ट आने पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. बहरहाल पुलिस सास-पतोहू से पूछताछ कर मामले के तह तक जाने का प्रयास कर रही है.
राजीव कुमार रंजन, थाना प्रभारी, रामगढ़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.