अनुशासन ही खिलाड़ी की पहली पहचान : जीएम

बरकाकाना : सीसीएल अंतर क्षेत्रीय दो दिवसीय शतरंज व कैरम टूर्नामेंट का मंगलवार को रिवर-व्यू क्लब में आगाज किया गया. इसकी मेजबानी सीडब्लूएस नयानगर बरकाकाना ने की. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना के महाप्रबंधक राय अनिल कुमार शर्मा, विशिष्ट अतिथि एएफएम एसएस प्रसाद, एसओपी विजय कुमार, राजीव कुमार उपस्थित थे. अतिथियों ने […]

बरकाकाना : सीसीएल अंतर क्षेत्रीय दो दिवसीय शतरंज व कैरम टूर्नामेंट का मंगलवार को रिवर-व्यू क्लब में आगाज किया गया. इसकी मेजबानी सीडब्लूएस नयानगर बरकाकाना ने की. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना के महाप्रबंधक राय अनिल कुमार शर्मा, विशिष्ट अतिथि एएफएम एसएस प्रसाद, एसओपी विजय कुमार, राजीव कुमार उपस्थित थे.
अतिथियों ने दीप जला कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट की शुरुआत की. महाप्रबंधक ने अनुशासन को खिलाड़ी की पहली पहचान बताया. कहा कि खेल खिलाड़ियों को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वास्थ रखता है. कोल इंडिया उत्पादन के साथ-साथ कामगारों की प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में भी प्रयासरत रहता है. टूर्नामेंट में मुख्यालय रांची, बरका-सयाल, सीडब्लूएस बरकाकाना, बीएंडके, ढोरी, चरही, कथारा, सेंट्रल नईसराय अस्पताल, मगध-आम्रपाली आदि प्रक्षेत्र के खिलाड़ियों ने भाग लिया.
कैरम का उद्घाटन मैच मुख्यालय रांची व कथारा के बीच खेला गया. इसमें मुख्यालय की टीम ने 25-0, 16-9, 25-18 के सेट से कथारा को हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया. दूसरा मैच बरका-सयाल व केंद्रीय अस्पताल नई सराय के बीच खेला गया. इसमें बरका-सयाल ने 25-0, 25-0 के सेट से केंद्रीय अस्पताल नई सराय को हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया. मौके पर आलोक सिंह, शाद मुतंखब, अर्चना, सोनू सुथर, वीपी ओझा, एसएनए जाफरी, एपी दुबे, मो कलीम, हरिरत्नम साहू, रामशब्द राम, भगवती प्रसाद, प्रदीप धर, यूपीएन सिंह, अनिल सिंह, बी कुजूर, गंगेश्वर मिश्रा, रंजीत सिंह, संदीप झा, विनोद महतो, उमेश महतो, विजय कालिंदी, संजय शर्मा, विकल कुम्हार, अरुण कुमार, सतपाल बोहरा, सुरेश विश्वकर्मा, अनुज कुमार, लव प्रसाद, अभिषेक चंदन, राजकुमार अग्रवाल, सोमर उरांव आदि उपस्थित थे.
कैरम टीम चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा मुख्यालय व बरका-सयाल : सीसीएल में पहली बार हो रहे टीम चैंपियनशिप के फाइनल में मुख्यालय रांची व बरका-सयाल की टीम पहुंची. इससे पहले मुख्यालय रांची की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में कथारा को 2-0, 2-0 से हरा कर फाइनल में अपनी जगह बनायी. दूसरा सेमीफाइनल मैच बरका-सयाल व बीएंडके के बीच खेला गया. इसमें बरका-सयाल की टीम ने 2-0, 2-0 से बीएंडके को हरा कर फाइनल में अपनी जगह बनायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.