सतगावां में बालू उत्खनन पर माले ने उठाये सवाल

मरकच्चो : थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित बरियारडीह के समीप हुए सड़क हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घटना सोमवार सुबह करीब छह बजे की है. जानकारी के अनुसार सवारी गाड़ी (जेएच-15सी-0801) घोडथम्भा से कोडरमा की ओर आ रही थी. इसी दौरान डुमरगढ़ा मोड़ के समीप दूसरे वाहन से […]

मरकच्चो : थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित बरियारडीह के समीप हुए सड़क हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घटना सोमवार सुबह करीब छह बजे की है. जानकारी के अनुसार सवारी गाड़ी (जेएच-15सी-0801) घोडथम्भा से कोडरमा की ओर आ रही थी. इसी दौरान डुमरगढ़ा मोड़ के समीप दूसरे वाहन से ओवरटेकिंग करते हुए सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त
हो गयी.
इससे वाहन में बैठे आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये. घायलों में मो सेराज निवासी गलवाती, अनिल पंडित निवासी धर्मपुर, कौशल्या देवी, सुनीता देवी, प्रिया देवी तीनों निवासी बिचरिया नवादा, नसीम खान निवासी प्रतापपुर, हाजरा खातून, सदीक अंसारी, पिंकी देवी निवासी धर्मपुर के नाम शामिल हैं.
घटना की सूचना मिलते ही बरियारडीह पुलिस पिकेट से सअनि अजीत कुमार, नवलशाही थाना से सअनि आरएन पांडेय, मनोज पासवान, रामशरण यादव समेत कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे व घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया. घायलों में मो. सेराज की स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं सुनीता देवी, कौशल्या देवी समेत अन्य दो लोगों को गंभीर चोटें आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >