विकास कार्यों से अभी तक वंचित हैं गांव के लोग

धनेश्वर प्रसाद, प्रदीप कुमार, कुजू : करमा उत्तरी पंचायत पोचरा डहर व बसुवा टूंगरी टोला में अभी भी ना तो पक्की सड़क बनी है और ना ही नदी पर पुल बना है. ऐसी स्थिति में ग्रामीणों को आवागमन में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है. यहां के ग्रामीण आजादी के समय से अब तक विकास […]

धनेश्वर प्रसाद, प्रदीप कुमार, कुजू : करमा उत्तरी पंचायत पोचरा डहर व बसुवा टूंगरी टोला में अभी भी ना तो पक्की सड़क बनी है और ना ही नदी पर पुल बना है. ऐसी स्थिति में ग्रामीणों को आवागमन में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है. यहां के ग्रामीण आजादी के समय से अब तक विकास के मामले में अछूते हैं.
पोचरा डहर बसुवा टूंगरी के लोगों के बीच सड़क व पुल शुरू से एक समस्या बन कर रह गयी है. पहले तो टोले में बिजली भी नहीं पहुंची थी, लेकिन फिलहाल इस समस्या से लोगों को निजात मिला है. गौरतलब है कि बरमसिया करमा मुख्य मार्ग से उक्त टोला सटा हुआ है. अधिकारियों का उक्त मार्ग पर आना -जाना लगे रहता है . इसके बावजूद पक्कीकरण कर टोले को मुख्य मार्ग से नहीं जोड़ा गया.
विधायक के समक्ष रखी गयी हैं समस्याएं : झामुमो ने पोचरा डहर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसमें झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह मांडू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल शामिल हुए थे. उनके समक्ष ग्रामीणों ने सड़क पक्कीकरण तथा पहनादा नदी पर पुल बनाने की मांग रखी थी. श्री पटेल ने सड़क व पुल बनाने के प्रति आश्वस्त कराया था.
इस संबंध में टोले के वार्ड सदस्य मन्नू महतो, बिरसा महतो, कैशव महतो, बसंत महतो का कहना है कि गांव या टोलों को मुख्य मार्ग से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है. जिस गांव या टोले में सड़क नहीं हो, वहां की स्थिति काफी दयनीय रहती है. कच्ची सड़क पर ग्रामीण आवागमन तो किसी तरह कर लेते हैं, लेकिन रात में उक्त सड़क से गुजरना ग्रामीणों के लिए काफी कठिन कार्य होता है.
ग्रामीणों ने कहा कि उक्त गांव के लोग खेती के साथ मजदूरी कार्य से जुड़े हैं. लोग नदी से होकर गुजरते हैं. बरसात के दिनों में यह नदी पूरे उफान पर रहती है. ऐसी स्थिति में ग्रामीणों को किसी अन्य रास्ते का सहारा लेना पड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.