मंत्री ने बाइक से किया पंडाल का भ्रमण

गोला : पेयजल व स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने मंगलवार को गोला प्रखंड क्षेत्र के दुर्गा पूजा मंडालों का भ्रमण किया. उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के दर्शन से इच्छाशक्ति में वृद्धि होती है. मां की कृपा से ही क्षेत्र का विकास हो रहा है. जब तक मां की कृपा रहेगी, तब तक लोगों की […]

गोला : पेयजल व स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने मंगलवार को गोला प्रखंड क्षेत्र के दुर्गा पूजा मंडालों का भ्रमण किया. उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के दर्शन से इच्छाशक्ति में वृद्धि होती है. मां की कृपा से ही क्षेत्र का विकास हो रहा है. जब तक मां की कृपा रहेगी, तब तक लोगों की सेवा में तत्पर रहूंगा. मंत्री श्री चौधरी ने विभिन्न गांवों के मंदिर में जा कर मां दुर्गा से आशीर्वाद लिया.
तोयर, केनके, सुतरी, मुरपा, रकुवा, चक्रवाली, सोसोकला, गोला, बरियातू, साड़म, सेरेंगातू, पूरबडीह, नावाडीह, कुम्हरदगा, संग्रामपुर, बरलंगा, हेठबरगा, सरगडीह, डीमरा, सोनडीमरा, कोरांबे के पूजा पंडालों का भ्रमण किया. माैके पर जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, प्रमुख जलेश्वर महतो, चंद्रशेखर महतो, अशोक कुमार, जगदीश महतो, नुरुल्लाह अंसारी, बजरंग कुमार महथा, सुरेश कुमार रजक, बालेश्वर नायक, नित्यानंद महतो माैजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >