कोयलांचल व ग्रामीण इलाके में लचर विद्युत व्यवस्था के खिलाफ फूंका गया पुतला.

भुरकुंडा : भुरकुंडा कोयलांचल व पतरातू प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में लचर विद्युत आपूर्ति के खिलाफ झारखंड विकास मोर्चा ने रविवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा का पुतला जलाया. मोर्चा ने बिरसा चौक से पुतले के साथ जुलूस निकाला. थाना चौक पर पुतला दहन से पूर्व सभा का आयोजन हुआ. इसमें […]

भुरकुंडा : भुरकुंडा कोयलांचल व पतरातू प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में लचर विद्युत आपूर्ति के खिलाफ झारखंड विकास मोर्चा ने रविवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा का पुतला जलाया. मोर्चा ने बिरसा चौक से पुतले के साथ जुलूस निकाला. थाना चौक पर पुतला दहन से पूर्व सभा का आयोजन हुआ. इसमें पार्टी के केंद्रीय सदस्य दुर्गाचरण प्रसाद ने कहा कि सरकार सभी घरों में बिजली पहुंचाने का दावा कर रही है.
वास्तविकता इस दावे से अलग है. लोगों को चौबीस में से मात्र पांच-छह घंटे ही बिजली मिल रही है. यह सरकार की विफलता है. विद्युत आपूर्ति सही ढंग से नहीं होने के कारण किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है. विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो पार्टी सड़क जाम आंदोलन के साथ-साथ रेल रोको अभियान शुरू करेगी.
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप महतो, विकास यादव, रमेश सिंह, संजय रजक, दिलीप गिरि, प्रदीप गंझू, सहामत हुसैन, माधव प्रसाद, सुनील मुंडा, दीपक यादव, शंकर मुंडा, नरेश पाहन, शंकर उरांव, मनोज साव, मुकेश कुमार, अमोद प्रसाद, रजक मुंडा, मुकेश यादव, ओमप्रकाश यादव, रामबल्लभ गंझू, जितेंद्र यादव, मनोज महतो उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.