रामगढ़ : सेना भर्ती में आये पंजाब के युवक ने लगायी फांसी

रामगढ़ : रामगढ़ सैनिक छावनी में चल रही सेना भर्ती में पंजाब से आये एक युवक ने शनिवार की देर शाम फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि पंजाब के रोपड़ जिला आनंद साहिब थाना क्षेत्र के शोभा गांव निवासी जसविंदर सिंह (19, पिता रतन सिंह) के साथ तीन युवक बलवंत सिंह, […]

रामगढ़ : रामगढ़ सैनिक छावनी में चल रही सेना भर्ती में पंजाब से आये एक युवक ने शनिवार की देर शाम फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि पंजाब के रोपड़ जिला आनंद साहिब थाना क्षेत्र के शोभा गांव निवासी जसविंदर सिंह (19, पिता रतन सिंह) के साथ तीन युवक बलवंत सिंह, अमरिक सिंह व प्रवीण सिंह रामगढ़ सेना भर्ती में आये थे.
यहां न्यू बस स्टैंड के पास संगम गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 106 में ठहरे हुए थे. शनिवार को सेना भर्ती के तहत दौड़ में चारों युवकों ने भाग लिया. सभी दौड़ में असफल हो गये थे. शाम करीब 6.30 बजे दो युवक खाना खाने के लिए गेस्ट हाउस से बाहर चले गये, जबकि एक अन्य बाहर टहलने लगा.
इस बीच जसविंदर ने कमरे में रुक कर अंदर से दरवाजा को बंद कर लिया और पंखे में पगड़ी के कपड़े से फांसी लगा ली. युवकों के वापस लौटने पर दरवाजा बंद मिला, तो युवकों ने गेस्ट हाउस के मैनेजर सोनू को इसकी सूचना दी. दरवाजा को तोड़ कर कमरे में देखा गया, तो जसविंदर फांसी पर लटका हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >