फाटक नहीं लगने से अधूरे हैं दो चेकडैम

गिद्दी(हजारीबाग) : बड़काचुंबा पंचायत में लगभग 44 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो चेकडैम दो वर्ष से अधूरा है. दोनों चेकडैम में अभी तक फाटक नहीं लगे हैं, जबकि एक चेकडैम में ब्लॉक का कार्य भी नहीं हुआ है. कार्य पूरा नहीं होने की वजह से इसका लाभ ग्रामीण नहीं उठा पा रहे […]

गिद्दी(हजारीबाग) : बड़काचुंबा पंचायत में लगभग 44 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो चेकडैम दो वर्ष से अधूरा है. दोनों चेकडैम में अभी तक फाटक नहीं लगे हैं, जबकि एक चेकडैम में ब्लॉक का कार्य भी नहीं हुआ है. कार्य पूरा नहीं होने की वजह से इसका लाभ ग्रामीण नहीं उठा पा रहे है. बताया जाता है कि कार्य पूरा दिखा कर अभिकर्ता ने अधिकांश पैसे की निकासी कर ली है.

जानकारी के अनुसार, आइएपी सरकारी योजना से दो-तीन वर्ष पूर्व बड़काचुंबा गांव के कोनडिलवा व पिपरागढ़ा के नाले पर दो चेकडैम का निर्माण शुरू किया गया. चेकडैम के अधिकांश कार्य पूरे हो गये हैं, लेकिन फाटक तथा पीपरगढ़ा के चेकडैम में ब्लॉक आदि का कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है.

दोनों चेकडैम में पानी का जमाव नहीं हो पा रहा है : दोनों चेकडैम में पानी का जमाव नहीं हो पा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि दोनों चेकडैम में फाटक नहीं लगेगा, तब तक इसका लाभ किसान नहीं उठा सकते हैं. ग्रामीण बताते है कि दोनों चेकडैम का फाटक लाकर गांव में रखा हुआ है, लेकिन अभियंता व अभिकर्ता के बीच किसी बात को लेकर खींचतान तथा कुछ ग्रामीणों की मांग को लेकर यह फाटक नहीं लग पा रहा है. लोग बताते हैं कि ग्रामीण इच्छानुसार अभिकर्ता से मंदिर निर्माण को लेकर आर्थिक मदद मांग रहे हैं, लेकिन अभिकर्ता देने को इच्छुक नहीं है. अभियंता श्री सिंह ने कहा कि दोनों चेकडैम का फाटक लाकर रखा हुआ है. जल्द ही इसे लगा दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >