लोको पायलट रहे भूख हड़ताल पर

चैनपुर : ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को लोको पायलट, सहायक लोको पायलट एवं गार्ड चैनपुर रेलवे स्टेशन में 48 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे हैं. आंदोलनकारियों का कहना है कि भारत सरकार द्वारा बनाये गये आरएसी 1980 के तहत कर्मचारियों को मिलने वाले किलोमीटर […]

चैनपुर : ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को लोको पायलट, सहायक लोको पायलट एवं गार्ड चैनपुर रेलवे स्टेशन में 48 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे हैं. आंदोलनकारियों का कहना है कि भारत सरकार द्वारा बनाये गये आरएसी 1980 के तहत कर्मचारियों को मिलने वाले किलोमीटर भत्ता अविलंब निर्धारित करने आैर विसंगतियों को दूर करने की मांग की.
आंदोलनकारी ने अपनी मांगों को लेकर 48 घंटे गाड़ी का परिचालन कर रहे हैं. आंदोलन में अमित कुमार, एसबी भगत, जीडी प्रसाद, अभिषेक कुमार, एमके पासवान, एमके सिंह, के महतो, मिथिलेश कुमार, जयनारायण सिंह, भरत पूर्ति, एसके चौधरी, अनमर एक्का, राजेश्वर, जे महली, नीतीश तिवारी शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >