118 लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ

118 लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ

प्रतिनिधि, कुजू

ग्राम पंचायत करमा दक्षिणी में सोमवार को विशेष जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित सेवाएं उपलब्ध करायी गयी. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और योजनाओं का लाभ उठाया. शिविर के दौरान जॉब कार्ड के 14 आवेदन, वृद्धा पेंशन के 8, जाति प्रमाण पत्र के 10, वोटर आईडी के 4, राशन कार्ड के 6 तथा आधार सुधार के पांच मामलों का निष्पादन किया गया. वहीं दो नये बैंक खाते खोले गये और एक मैरिज लोन से संबंधित आवेदन लिया गया.

इसके अलावा स्वास्थ्य जांच शिविर में 65 लोगों का हेल्थ चेकअप किया गया. शिविर में पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों द्वारा लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गयी. कार्यक्रम में पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. शिविर के सफल आयोजन को लेकर ग्रामीणों ने खुशी जतायी ई और ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की. मौके पर बीडीओ अमित मिश्रा, विजय कुमार, कुमारी वर्षा रानी, मुखिया खागेश्वर महतो, पंचयात सचिव प्रदीप कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >