शहीदों के सपनों को झामुमो ही साकार करेगा

कुजू : कई वीर सपूतों की शहादत के बाद झारखंड राज्य का गठन हुआ है. उन शहीदों के सम्मान व सपनों को झामुमो ही साकार कर सकता है. उक्त बातें मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने कही. विधायक श्री पटेल रविवार को नावाटांड़ रतवे में झामुमो पार्टी द्वारा शहीद जालेश्वर महतो के शहादत दिवस समारोह […]

कुजू : कई वीर सपूतों की शहादत के बाद झारखंड राज्य का गठन हुआ है. उन शहीदों के सम्मान व सपनों को झामुमो ही साकार कर सकता है. उक्त बातें मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने कही. विधायक श्री पटेल रविवार को नावाटांड़ रतवे में झामुमो पार्टी द्वारा शहीद जालेश्वर महतो के शहादत दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे.
उन्होंने कहा कि उन शहीदों में एक शहीद जालेश्वर महतो का भी नाम आता है. उन्होंने झारखंड आंदोलन की लड़ाई में अपनी अहम भूमिका भी निभायी थी. झामुमो केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो ने भी अपने विचार रखे. सर्वप्रथम शहीद जालेश्वर की पत्नी सुशीला देवी व उनकी पुत्री ममता कुमारी ने समाधि स्थल व प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. समारोह को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर महतो ने की.
संचालन विधायक प्रतिनिधि सह मांडू प्रखंड उपाध्यक्ष मोहरलाल महतो ने किया. मौके पर खागेश्वर महतो, राजनाथ महतो, तूलेश्वर प्रसाद, बसंत महतो, मोगलचंद्र पटेल, रामेश्वर महतो, सुखदेव महतो वकील, मुखलाल महतो, मनोज महतो, संजय कुमार, पुषण महतो, गिरधारी महतो, सुखदेव महतो, शिवा महतो, फूलेश्वरी देवी, जाकिर हुसैन, परमेश्वर महतो, डालचंद महतो, दीपचंद महतो, लखन महतो, भागेश्वर महतो, नूनूचंद महतो, घनश्याम महतो, प्रदीप महतो, जगदीश करमाली, डमरलाल महतो उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >