रामगढ़ : प्रशिक्षु डीएसपी के मामले में एसपी ए विजयलक्ष्मी ने सारी रिपोर्ट पुलिस विभाग को भेज दिया. पुलिस विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाल के दिनों में प्रशिक्षु डीएसपी किशोर कुमार रजक व उनकी पत्नी के मामले में जितनी भी बातें सामने आयी तथा जो भी कार्रवाई पुलिस द्वारा की गयी. उन सारी बातों की रिपोर्ट तैयार कर विभाग के वरीय अधिकारियों को भेज दिया गया है. पुलिस अधिकारियों द्वारा दबी जुबान में यह कहा जा रहा है कि जल्द ही उच्च अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जायेगी.
प्रशिक्षु डीएसपी के मामले में एसपी ने विभाग को भेजी रिपोर्ट
रामगढ़ : प्रशिक्षु डीएसपी के मामले में एसपी ए विजयलक्ष्मी ने सारी रिपोर्ट पुलिस विभाग को भेज दिया. पुलिस विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाल के दिनों में प्रशिक्षु डीएसपी किशोर कुमार रजक व उनकी पत्नी के मामले में जितनी भी बातें सामने आयी तथा जो भी कार्रवाई पुलिस द्वारा की गयी. […]

किचन बंद कर प्रशिक्षु डीएसपी परिसदन में रहने पहुंचे : पत्नी के साथ विवाद बढ़ जाने के बाद प्रशिक्षु डीएसपी किशोर कुमार रजक गुरुवार की देर संध्या माइंस रेस्क्यू स्थित अपने आवास पर अपने पत्नी को छोड़कर छत्तर मांडू स्थित परिसदन में रहने चले गये. यहां सबसे आश्चर्य जनक तथ्य यह है कि प्रशिक्षु डीएसपी किशोर कुमार रजक ने माइंस रेस्क्यू स्थित अपने आवास के किचन में ताला लगा दिया है. जिसके कारण गुरुवार की संध्या से ही उनकी पत्नी खाना नहीं बना पा रही है.
साथ ही आज खाना को लेकर पूरे दिन प्रशिक्षु डीएसपी की पत्नी परेशान रही. बताया जाता है कि शहर में नये होने के कारण व पैसे की तंगी के कारण खाना को लेकर काफी परेशानी उनकी पत्नी को हुई. हालात यह है कि वर्तमान में ब्रेड व बोतल बंद पानी आदि की किसी तरह व्यवस्था कर प्रशिक्षु डीएसपी की पत्नी काम चला रही है. शहर व जिला समेत अब पुलिस विभाग में भी इस विषय पर चर्चा हो रही है. आज पुलिस द्वारा भी माइंस रेस्क्यू जाकर मामले की जांच की है.