पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का आयोजन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का आयोजन

रामगढ़. भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ कैंट मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का आयोजन किया. प्रशिक्षण की अध्यक्षता कैंट अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने की. प्रशिक्षण में जिला मंत्री संजय प्रभाकर अधिकारी के रूप में उपस्थित थे. इस महाभियान में भाजपा के इतिहास, अनुशासन व अंत्योदय के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गयी. प्रमुख वक्ता जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बाबला, रणंजय कुमार, डॉ संजय प्रसाद सिंह, राजू चतुर्वेदी, प्रो आलोक कुमार, राजीव पामदत्त, कुणाल दास ने विषय वस्तु से संबंधित जानकारी दी. प्रशिक्षण के दौरान प्रो संजय सिंह व धीरज कुमार साहू ने गीत प्रस्तुत किया. वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविरों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता लाना और पार्टी की कार्यपद्धति को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है. कार्यक्रम का संचालन ऋषिकेश सिंह ने किया. मौके पर शीतल सिंह, निशा सिन्हा, किरण शर्मा, विजय जायसवाल, सरदार अनमोल सिंह, अमित ठाकुर, अमर भारती, आकाश कुमार, रोहित अग्रवाल, सौरव जायसवाल, दीनदयाल कुमार, दीपक सोनकर, विजय जायसवाल, अनमोल सिंह महेंद्र प्रजापति, अजय कुमार यादव, शिवकुमार महतो, शीतल सिंह, दीपक सोनकर, बृजेश पाठक, अजीत गुप्ता, अभिषेक चौधरी, सूर्यवंश श्रीवास्तव, जीतू यादव, विनोद यादव, मिथिलेश मंडल, संजय मिश्रा, संजय सिंह सिसोदिया, विजय पाठक, सुमित कुमार, अमर कुशवाहा, मणि शंकर ठाकुर, अरविंद सिंह, सुरेंद्र शर्मा, नारायण बनर्जी, निशा सिंह, बीनू देवी, किरण शर्मा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >