कुजू : नगर परिषद क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों में उप समिति गठन को लेकर आम सभा हुई. इस दौरान परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ में समिति का गठन किया गया. वार्ड नंबर सात व नाै में चुनाव कार्य संपन्न नहीं हो पाया. वार्ड नंबर आठ सेवटा में वार्ड पार्षद कौशल्या देवी की अध्यक्षता में आम सभा हुई. यहां शांति व्यवस्था के साथ चुनाव कार्य संपन्न करा लिया गया. वार्ड नंबर सात व नाै में चुनाव नहीं हुआ. यहां लोगों ने कहा कि आम सभा की सूचना सभी को नहीं है. लोगों ने समय परिवर्तन कर दूसरे दिन चुनाव कार्य संपन्न कराने की मांग की. सेवटा की आम सभा में सिटी मिशन मैनेजर मो शहनवाज हुसैन, रंजीत गोप, प्रेम कुमार, नरेश, नरेश प्रसाद, दिनेश्वर प्रसाद साहू, सुबोध कुमार साहू, सुनील प्रसाद उपस्थित थे.
सेवटा को छोड़ दो वार्डों में नहीं हुआ चुनाव
कुजू : नगर परिषद क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों में उप समिति गठन को लेकर आम सभा हुई. इस दौरान परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ में समिति का गठन किया गया. वार्ड नंबर सात व नाै में चुनाव कार्य संपन्न नहीं हो पाया. वार्ड नंबर आठ सेवटा में वार्ड पार्षद कौशल्या देवी की अध्यक्षता […]
