नदी, नाले व तालाब में किये गये अतिक्रमण हटाने का िदया निर्देश

15 जून को हटाये गये अतिक्रमण की जांच करने पहुंचेंगी आयुक्त गैरमजरुआ जमीन की जमाबंदी रद्द करने संबंधी अभिलेख नहीं भेजने पर रामगढ़, दुलमी व पतरातू सीओ पर कार्रवाई की चेतावनी रामगढ़ : जिलास्तरीय राजस्व विभाग की बैठक मंगलवार को समाहरणालय के सभागार में हुई. बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता (एसी) विजय कुमार गुप्ता ने […]

15 जून को हटाये गये अतिक्रमण की जांच करने पहुंचेंगी आयुक्त

गैरमजरुआ जमीन की जमाबंदी रद्द करने संबंधी अभिलेख नहीं भेजने पर रामगढ़, दुलमी व पतरातू सीओ पर कार्रवाई की चेतावनी
रामगढ़ : जिलास्तरीय राजस्व विभाग की बैठक मंगलवार को समाहरणालय के सभागार में हुई. बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता (एसी) विजय कुमार गुप्ता ने की. बैठक में एसी ने सभी अंचलाधिकारियों से नदी, नाला, तालाब व अन्य अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराने के लिए अंचलों द्वारा की गयी कार्रवाई के संबंध में अद्यतन रिपोर्ट जल्द जमा करने को कहा.
उन्होंने बताया कि उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग की आयुक्त वंदना डाडेल ने रामगढ़ सदर अंचल क्षेत्र के सभी नदी, नाले व तालाब के साथ-साथ अन्य स्थानों पर किये गये अतिक्रमण को छावनी परिषद व रामगढ़ नगर परिषद के अधिकारियों के सहयोग से तत्काल हटाने को
कहा है. कार्रवाई के संबंध में आठ जून को आयुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीओ व एलआरडीसी से जानकारी लेंगी.
15 जून को आयुक्त रामगढ़ पहुंच कर हटाये गये अतिक्रमण का भौतक सत्यापन करेंगी. वह कार्रवाई की रिपोर्ट भी देखेंगी. बैठक में एसी ने गैर मजरुआ जमीन की संदेहास्पद जमाबंदी को रद्द करने के लिए अभिलेख नहीं भेजे जाने के मामले में रामगढ़, दुलमी व पतरातू अंचलाधिकारी को फटकार लगायी. उन्होंने कहा कि जल्द अभिलेख नहीं भेजने पर कार्रवाई की जायेगी.
भूमि संबंधी मामलों को तत्परता से निष्पादन करें अधिकारी
बैठक में एसी विजय कुमार गुप्ता ने सीसीएल के अधिकारियों व अंचलाधिकारियों से सीसीएल की जमीन संबंधी समस्याओं की जानकारी ली. इसके बाद सीसीएल की प्रक्षेत्रवार समस्याओं के निष्पादन पर चर्चा की गयी. एसी ने सभी अंचलाधिकारियों से सीसीएल के करमा, पुंडी, अरगड्डा, तोपा, केदला, रजरप्पा व बड़का सयाल के भूमि संबंधी विवादों को जल्द से जल्द सुलझाने को कहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >