चिरकुंडा : विद्यालय विलय के खिलाफ जब बच्चों ने किया जीटी रोड जाम

चिरकुंडा : निरसा अंचल तीन के मवि पोटारी के कक्षा छह से आठ तक का मवि शिवलीबाड़ी में स्थानांतरण का मुद्दा लगातार गरमाता जा रहा है. विद्यालय के समक्ष धरना, प्रखंड कार्यालय का घेराव व प्रदर्शन के बाद विरोध में बच्चों ने शुक्रवार को जीटी रोड पर आकर सड़क जाम कर दी. स्कूल के मुख्य […]

चिरकुंडा : निरसा अंचल तीन के मवि पोटारी के कक्षा छह से आठ तक का मवि शिवलीबाड़ी में स्थानांतरण का मुद्दा लगातार गरमाता जा रहा है. विद्यालय के समक्ष धरना, प्रखंड कार्यालय का घेराव व प्रदर्शन के बाद विरोध में बच्चों ने शुक्रवार को जीटी रोड पर आकर सड़क जाम कर दी.
स्कूल के मुख्य गेट में ताला बंद कर तीन शिक्षक को बंधक बना दिया.
पिछले शुक्रवार यानी 11 मई से बच्चे आंदोलनरत हैं. लेकिन विभाग गंभीर नहीं दिख रहा है. विरोध प्रदर्शन के कारण बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है. छोटे-छोटे बच्चे रोज सुबह घर से पढ़ाई के लिए नहीं, बल्कि स्थानांतरण को रोकने के लिए आंदोलन के लिए घर से निकल रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >