चुआं व पानी खरीद कर प्यास बुझा रहे हैं लोग

भार से पानी खरीद कर प्यास बुझा रहे हैं लोग जलमीनार से भी नियमित पानी नहीं मिल रहा है मांडू : मांडू व इसके आस- पास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी के कारण पेयजल की समस्या गंभीर उत्पन्न हो गयी है. अहले सुबह से ही लोग पेयजल के लिए इधर- उधर भटकने लगते हैं. गर्मी […]

भार से पानी खरीद कर प्यास बुझा रहे हैं लोग

जलमीनार से भी नियमित पानी नहीं मिल रहा है
मांडू : मांडू व इसके आस- पास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी के कारण पेयजल की समस्या गंभीर उत्पन्न हो गयी है. अहले सुबह से ही लोग पेयजल के लिए इधर- उधर भटकने लगते हैं. गर्मी के कारण कुआं, तालाब, नदी व चापानलों का जल स्त्रोत दिन- प्रतिदिन नीचे जा रहा है. क्षेत्र के कई कुएं सूख गये हैं. अधिकतर चापानलों से काफी मशक्कत के बाद दो -चार बाल्टी पानी निकलता है. लोग नदी के किनारे चुआं खोद कर व भार से पानी खरीद कर अपनी प्यास बुझा रहे हैं. हेसागढ़ा व पुंडी पंचायत में पानी की किल्लत है. लोग सूखी नदी के किनारे चुआं बना कर पानी की जुगाड़ कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >