रामगढ़ : अलीमुद्दीन हत्याकांड में निर्दोषों को फंसाने तथा घटना की सीबीआइ अथवा एनआइए जांच की मांग को लेकर अटल विचार मंच के बैनर तले भाजपा के पूर्व विधायक शंकर चौधरी के नेतृत्व में आंदोलन चलाया जा रहा है. गुरुवार को शंकर चौधरी के नेतृत्व में काला झंडा लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया. काला झंडा लगाने में शंकर चौधरी के साथ उनके समर्थक भी शामिल थे. सर्वप्रथम शंकर चौधरी व उनके समर्थकों ने सुभाष चौक पर काला झंडा लगा कर जयंत सिन्हा का विरोध किया.
इसके बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में घरों पर भी काला झंडा लगाया गया. काले झंडे पर जयंत सिन्हा इस्तीफा दो लिखा हुआ है. शंकर चौधरी ने कहा कि हमारी मांगें जब तक पूरी नहीं हो जाती है आैर गो रक्षक छूट नहीं जाते हैं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. काला झंडा लगाने में शंकर चौधरी के साथ पंकज महतो, उपेंद्र वर्मा, नमेंद्र चंचल, रामकृष्ण दुबे, मृत्युंजय केशरी, प्रभात अग्रवाल थे.
