रामगढ़ : राज्य सरकार द्वारा विद्युत दर में की गयी वृद्धि, राशन वितरण में अनियमितता व कल्याणकारी योजनाओं में हो रही सुनियोजित लूट व एससी-एसटी पर हो रहे अत्याचार के विरोध में कांग्रेसियों ने रामगढ़ प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया. धरना का आयोजन रामगढ़ प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने किया था.
बिजली दर को वापस ले सरकार
रामगढ़ : राज्य सरकार द्वारा विद्युत दर में की गयी वृद्धि, राशन वितरण में अनियमितता व कल्याणकारी योजनाओं में हो रही सुनियोजित लूट व एससी-एसटी पर हो रहे अत्याचार के विरोध में कांग्रेसियों ने रामगढ़ प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया. धरना का आयोजन रामगढ़ प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने किया था. धरना में राज्य कांग्रेस […]

धरना में राज्य कांग्रेस के नेता रवींद्र कुमार सिंह व जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी शामिल हुए. नेताअों ने बिजली दर को वापस लेने की मांग की गयी. धरना के अंत में प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया. धरना में सीपी संतन, रवींद्र कुमार, अभिमन्यु तिवारी, भीम प्रसाद साहू, शांतनु मिश्रा, रणधीर गुप्ता, शंकर मिश्रा, मुकेश यादव, शहजाद खान, दिनेश मुंडा, के नायक, पिंटू अंसारी, सुरेश मुंडा, रवि राम, देवंती देवी, लता देवी, उषा देवी, पानो देवी, रीना देवी, सीता देवी, शिबू देवी, गीता देवी, शकुंतला देवी, बबलू बेदिया शामिल थे.
जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान : बलजीत
पतरातू : कांग्रेस पार्टी पतरातू प्रखंड कमेटी ने बुधवार को बिजली दर में वृद्धि को पुन: वापस लेने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना दिया. धरना में कांग्रेसियों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. धरना स्थल पर सभा की गयी. मौके पर पार्टी के रामगढ़ जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से पूरी जनता परेशान हैं. प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार व अपराध से जनता त्रस्त हैं.
धरना में कांग्रेस पार्टी के रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष शांतनु मिश्रा, विघायक प्रतिनिधि कृष्णा सिंह, मुन्ना पासवान, अमित साहू, राजकिशोर पांडेय, रवींद्र सिंह, राजकुमार यादव ने भी अपने विचार रखे. धरना समाप्ति के बाद राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र पतरातू बीडीओ कार्यालय को सौंपा गया. मौके पर योगेंद्र सिंह खरवार, फिरदोस आलम, सपन दास, शमीमा बानो, मकसूद आलम, शमीम अंसारी, दीपक उरांव, धर्मेंद्र सिंह, शंभु सिंह, राजू उरांव, मिथुन उरांव, जामित्री देवी उपस्थित थे.